अपडेटेड 22 March 2024 at 20:00 IST

IPL 2024: धोनी किस नंबर पर खेलेंगे, क्या कप्तान रुतुराज करेंगे तय? मदन लाल ने दिया ये जवाब

धोनी IPL 2024 सीजन में नए रोल में नजर आएंगे। CSK की कप्तानी छोड़ने वाले धोनी किस नंबर पर बल्लेबाज करेंगे, इसको लेकर पूर्व दिग्गज क्रिकेटर मदनलाल ने बात की है।

Follow : Google News Icon  
Former Indian Cricketer Madan Lal on Dhoni Batting Position in IPL 2024
पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर मदन लाल ने धोनी के बैटिंग ऑर्डर को लेकर बात की | Image: PTI/IPL

IPL 2024: दुनिया की सबसे लोकप्रिय T20 लीग IPL के 2024 सीजन आगाज हो गया है। चेन्नई (Chennai) के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शानदार ओपनिंग सेरेमनी (Opening Ceremony) के साथ IPL का 17वां सीजन शुरू हुआ है। ओपनिंग सेरेमनी के बाद क्रिकेट एक्शन देखने को मिलने वाला है और ओपनिंग मैच में धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स (RCB) और कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) भिड़ने वाली हैं। 

CSK और RCB के बीच इस मुकाबले को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। क्रिकेट प्रेमियों का जोश और जुनून हाई है। इस मैच में धोनी अलग रोल में नजर आने वाले हैं। दरअसल धोनी इस बार सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर खेलने वाले हैं, क्योंकि एमएस ने CSK की कप्तानी युवा खिलाड़ी रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को सौंप दी है। धोनी ने कप्तानी तो छोड़ दी है, लेकिन अब सवाल ये है कि क्या धोनी का बैटिंग ऑर्डर भी बदलेगा। धोनी किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे, क्या ये टीम के नए कप्तान रुतुराज गायकवाड़ तय करेंगे? इस पर पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर मदन लाल ने जवाब दिया है। उन्होंने रिपब्लिक भारत से खास बातचीत में धोनी के बैटिंग पॉजिशन को लेकर बात की है। 

किस नंबर पर खेलेंगे धोनी? 

ये पूछे जाने पर कि क्या धोनी इस सीजन ऊपर बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं? मदन लाल ने कहा- 

Advertisement

ये बात जहन में रहनी चाहिए कि धोनी इतना क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं। वो फर्स्ट क्लास क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं। अगर वो IPL खेल रहे हैं तो उन्होंने एक-दो महीने पहले प्रैक्टिस शुरू की होगी। इतना आसान नहीं होता कि आप आएं और बैटिंग ऊपर करें या नीचे करें। धोनी के लिए ये मायने नहीं रखता। मुझे लगता है कि उनका लचीला रहेगा। हो सकता है कि वो आपको 3 नंबर पर भी दिखाई दें और 6-7 नंबर पर भी दिखाई दें। उन्होंने अपनी कप्तानी का रोल छोड़ दिया है और अब कैप्टन को देखना है कि वो धोनी का कहां अच्छे से इस्तेमाल कर सकते हैं। ये रुतुराज गायकवाड़ की जिम्मेदारी है। मैं समझता हूं कि पहले ही बता देना सही रणनीति है। अगर पहले बता दिया जाए जो प्लानिंग में आसानी होती है। सलाह नहीं ये आपसी समन्वय होता है, क्योंकि ये T20 क्रिकेट है, इसलिए इसमें बैटिंग ऑर्डर फ्लक्चुअल रहता है। अगर 10-15 रन चाहिए होंगे तो हो सकता है कि कप्तान को धोनी पर विश्वास हो और वो धोनी को बल्लेबाजी के लिए भेज दे। 

बता दें कि धोनी अपने IPL करियर में ज्यादातर नीचे ही बल्लेबाजी करते रहे हैं। वो 6 या 7 सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आते हैं और इस नंबर पर उन्होंने कई जबरदस्त पारियां खेली हैं, इसलिए उन्हें फिनिशर के तौर पर जाना जाता है। 

ये भी पढ़ें- IPL 2024 Live Updates: IPL के 17वें सीजन का शानदार आगाज, एआर रहमान-सोनू निगम ने बांधा समा

Advertisement


 

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 22 March 2024 at 20:00 IST