IPL 2024 के पहले फेज में दिल्ली को क्यों नहीं मिली मेजबानी? सामने आई वजह

BCCI ने IPL 2024 सीजन के पहले फेज के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। इसमें दिल्ली को एक भी मैच की मेजबानी नहीं मिली है, जिसकी अब वजह सामने आई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
IPL Franchise Delhi Capitals
IPL फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स | Image: IPL

Not a single match in Delhi in the first phase schedule of IPL 2024: क्रिकेट फैंस को जिसका बेसब्री से इंतजार था, वो वक्त आ गया है। दुनिया की सबसे लोकप्रिय T20 लीग IPL के 17वें सीजन के शेड्यूल का ऐलान हो गया है। दुनिया की इस नंबर लीग के आगामी सीजन का आगाज 22 मार्च से होगा। 

टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Banglore) के बीच होगा। धोनी की चैंपियन फ्रेंचाइजी CSK 22 मार्च को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में IPL 2024 के ओपनिंग मैच में RCB की मेजबानी करेगी। वहीं 2023 सीजन की फाइनलिस्ट गुजरात टाइटंस अपने पूर्व कप्तान हार्दिक पांड्या की नई फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के खिलाफ 24 मार्च को अहमदाबाद में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शुक्रवार, 22 फरवरी को IPL 2024 का शेड्यूल जारी किया है, लेकिन चरणबद्ध तरीके से। इसके अलावा BCCI ने एक और बड़ा फैसला लिया है, जिससे दिल्ली के फैंस नाराज हो गए हैं। 

पहले फेज में दिल्ली को नहीं मिली मेजबानी

BCCI की ओर से जारी IPL 2024 के पहले फेज के शेड्यूल में दिल्ली में एक भी मैच नहीं रखा गया है। 22 मार्च से 7 अप्रैल तक शुरुआती 21 मैचों में दिल्ली को एक भी मैच की मेजबानी नहीं मिली है। पहले ये चीज सामने आई थी कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली में मैच नहीं रखा गया है, लेकिन अब इसकी असल वजह सामने आई है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक BCCI ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) मैचों  की मेजबानी के कारण मैदान पर संभावित टूट-फूट की चिंताओं के कारण दिल्ली में मैच नहीं रखे गए हैं। दरअसल एलिमिनेटर और फाइनल सहित WPL 2024 का दूसरा चरण दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला है। मैदान पर लगातार 11 मैचों के बाद BCCI और दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी, दोनों ने मैदान की स्थिति को लेकर अनिश्चितता व्यक्त की है। इसी को देखते हुए दिल्ली में मैच नहीं रखे गए हैं।

Advertisement

इस संबंध में हुए फैसले से परिचित BCCI के एक अधिकारी ने कहा कि उन्हें लगा कि WPL मैचों के बाद मैदान को कुछ राहत देना जरूरी है। वहीं इस मामले से परिचित कई स्रोतों ने क्रिकबज को पुष्टि की है कि दिल्ली कैपिटल्स बाद में अपने शेष पांच लीग मैच अपने निर्धारित घरेलू मैदान पर खेलेगी। 

दिल्ली यहां खेलेगी अपने घरेलू मैच 

Advertisement

22 मार्च को टूर्नामेंट की शुरुआत के बाद 23 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। मोहाली में दोपहर को ये मैच खेला जाएगा। इस मैच को मिलाकर दिल्ली कैपिटल्स 7 अप्रैल तक 5 मैच खेलेगा। 31 मार्च और 3 अप्रैल को दिल्ली अपने दो घरेलू मैच वाइजैग यानि विशाखापटनम में खेलेगी। दिल्ली में एक भी मैच न होने से जहां दिल्ली कैपिटल्स फैंस नाराज हैं तो वहीं ऋषभ पंत की वापसी ने उन्हें खुशी दी है।

ये भी पढ़ें- IPL में आएगा मजा, जिस गुजरात टाइटंस को छोड़ मुंबई के कप्तान बने हार्दिक; पहले मैच में उसी से भिड़ंत

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड