IPL से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स का बड़ा दांव, इस विस्फोटक खिलाड़ी को बनाया केएल राहुल का डिप्टी

IPL 2024 को लेकर सभी टीमों की तैयारियां चल रही हैं। इस बीच केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने बड़ा फैसला लिया है।

Follow : Google News Icon  
KL Rahul with his LSG Team Members
केएल राहुल अपनी IPL टीम LSG के सदस्यों के साथ | Image: IPL

Lucknow Super Giants appoint Nicholas Pooran as vice-captain before IPL 2024: IPL के 2024 सीजन की शुरुआत में अब एक महीने से भी कम समय बचा है। 22 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के मुकाबले के साथ IPL 2024 का आगाज होगा। टूर्नामेंट के शूरू होने से पहले सभी टीमें तैयारियां कर रही हैं। इस बीच लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL से पहले बड़ा फैसला लिया है।

भारतीय अनुभवी खिलाड़ी केएल राहुल की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने एक दिग्गज खिलाड़ी को राहुल का डिप्टी यानी टीम का उप कप्तान बनाया है। टीम ने एक विदेशी पर भरोसा जताया है।

LSG ने सोशल मीडिया पर दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन को उप कप्तान बनाने की घोषणा की है, जो पिछले सीजन टीम से जुड़े थे। बता दें कि लखनऊ सुपर जायंट्स ने वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन को IPL 2023 के मेगा ऑक्शन में 16 करोड़ रुपए की मोटी रकम खर्च करके खरीदा था और 2024 के लिए उन्हें टीम में रिटेन किया था। क्रिकेट गलियारों में लखनऊ सुपर जायंट्स के इस फैसले को एक अच्छा फैसला बताया जा रहा है, क्योंकि केएल राहुल फिलहाल चोट से उबर नहीं पाए हैं। उनके दाएं पैर की थाई में अभी भी सूजन है और वो अब लंदन गए हैं। वहां वो मेडिकल एक्सपर्ट्स से मिलेंगे। राहुल के IPL से पहले पूरी तरह फिट होने की उम्मीद है, लेकिन अगर वो शुरुआती मैचों में बाहर रहते हैं तो उनकी जगह पूरन टीम की कमान संभालेंगे, जिनके पास अच्छा एक्सपीरियंस है। 

निकोलस पूरन का IPL करियर 

Advertisement

28 वर्षीय निकोलस पूरन का IPL करियर जबरदस्त है। उन्होंने अब तक 62 मैच खेले हैं, जिसमें 156.79 के धांसू स्ट्राइक रेट से 1270 रन बनाए हैं। 6 अर्धशतक भी पूरन के नाम हैं, जबकि उनका हाइएस्ट स्कोर 77 है। पूरन का IPL 2023 सीजन शानदार रहा था। पूरन ने बल्ले के साथ तहलका मचाते हुए 15 मैचों में 172.95 के खतरनाक स्ट्राइक रेट से 358 रन बनाए थे। उन्होंने 26 छक्कों के साथ दो अर्धशतक भी अपने नाम किए थे। 

ये भी पढ़ें- इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जानें किसे मिली जगह; कौन हुआ बाहर

Advertisement
Published By :
DINESH BEDI
पब्लिश्ड