अपडेटेड 29 February 2024 at 19:43 IST
'अंपायर्स के साथ मेरे बहुत अच्छे संबंध…' IPL से पहले गौतम गंभीर को क्यों देनी पड़ी सफाई? जानें मामला
पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज गौतम गंभीर ने IPL 2024 से पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने अंपायर्स को लेकर बात की है।
- खेल समाचार
- 2 min read

Gautam Gambhir spoke about relations with umpires before IPL: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व दिग्गज बल्लेबज गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) IPL में एक बार फिर अपनी पुरानी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) में नजर आने वाले हैं। बतौर कप्तान KKR को दो बार IPL चैंपियन बनाने वाले गौतम गंभीर IPL 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटॉर के रूप में दिखेंगे।
IPL का रोमांच शुरू होने में अब एक महीने से भी कम समय है। ऐसे में सभी टीमों की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स भी टूर्नामेंट की तैयारी में लगी हुई है और इस बीच गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा बयान दिया है, जिसने सबका ध्यान आकर्षित किया है।
अंपायर्स के साथ रिश्तों को लेकर बोले गंभीर
पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए अंपायर्स के साथ अपने रिश्तों के बारे में बताया है। गंभीर ने KKR की जर्सी में अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-
Advertisement
अंपायर्स के साथ मेरे बहुत अच्छे संबंध रहे हैं।
मैदान पर कई बार खिलाड़ियों के साथ कहासुनी को लेकर विवाद में रहे गंभीर ने साफ कहा है कि उनका अंपायर्स के साथ काफी अच्छे संबंध रहे हैं। गंभीर का बतौर खिलाड़ी मैदान पर कई बार कई खिलाड़ियों के साथ विवाद हुआ है और ये किसी छिपा नहीं है। इतना ही नहीं वो टीम के सपोर्ट स्टाफ का सदस्य होते हुए भी विवाद में आए हैं, जिसका सबसे ताजा उदाहरण IPL 2023 है, जहां गंभीर भारतीय दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली से भिड़ गए थे। लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच में गंभीर और कोहली के बीच वाद-विवाद हुआ था। गंभीर तब मेंटॉर के तौर पर लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ मौजूद थे, लेकिन अब वो अपनी पुरानी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स से जड़ गए हैं। वो IPL 2024 में मेंटॉर के तौर पर KKR से जुड़ेंगे।
बता दें कि गंभीर की कप्तानी में KKR 2012 और 2014 में IPL का चैंपियन रहा है। गंभीर के IPL करियर की बात करें तो उन्होंने 154 IPL मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 4218 रन दर्ज हैं। गंभीर ने 36 अर्धशतक भी लगाए हैं। इतना ही नहीं गंभीर 2011 वनडे वर्ल्ड कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम का भी हिस्सा रहे हैं। गौतम गंभीर ने 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में 97 रन की शानदार पारी खेली थी, जिसने भारत को जीत और वर्ल्ड कप जिताया था।
Advertisement
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 29 February 2024 at 19:31 IST