LSG vs CSK: उर्विल पटेल ने IPL में रचा इतिहास, चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ को 5 विकेट से हराया

Chennai Super Kings vs Lucknow Super Giants: आईपीएल 2026 में 53वां चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला गया, जिसे चेन्नई ने आसानी से 5 विकेट से जीत लिया। उर्विल पटेल इस मैच के हीरो रहे।

Follow : Google News Icon  
Chennai Super Kings vs Lucknow Super Giants ipl 2026 53 Match result
चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ को 5 विकेट से हराया | Image: ipl

Chennai Super Kings vs Lucknow Super Giants: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में 53वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच चेन्नई के चेपक स्टेडियम में खेला गया, जिसे चेन्नई ने मैच को 5 विकेट से जीत लिया है।

इससे पहले चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले लखनऊ को बैटिंग करने का न्योता दिया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 203 रन का स्कोर खड़ा किया। 204 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम ने 19.2 ओवर में 5 विकेट के खोकर जीत हासिल कर ली। उर्विल पटेल ने 65 रनों की पारी खेलते हुए आईपीएल इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक जाड़ा।

उर्विल पटेल ने ठोकी IPL इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उर्विल पटेल ने 13 गेंदों में अर्धशतकीय पारी खेलकर IPL के इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी भी जड़ दी है। इसके अलावा,उर्विल पटेल CSK के लिए IPL इतिहास में तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। उर्विल पटेल ने इस मैच में 23 गेंदों में 282.62 की स्ट्राइक रेट से 65 रन की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से आठ छक्के और 2 चौके निकले।

IPL इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी

  • 13 गेंद - उर्विल पटेल (CSK)
  • 14 गेंद - केएल राहुल (PBKS)
  • 14 गेंद - पैट कमिंस (KKR)
  • 14 गेंद  - रोमारियो शेफर्ड (RCB)
  • 15 गेंद - यूसुफ पठान (KKR)

जोश इंग्लिस के अलावा, लखनऊ के बल्लेबाज फ्लॉप

लखनऊ सुपर जायंट्स को 203 रन के स्कोर तक पहुंचाने में सलामी बल्लेबाज जोश इंग्लिस का सबसे अहम योगदान रहा। उन्होंने 33 गेंदों का सामना करते हुए 85 रन बनाए। हालांकि, उनकी पारी जीत न दिला सकी। वहीं, मिचेल मार्श 10 रन, निकोलस पूरन 1 रन, एडेन मार्कराम 6 रन ही बना पाए। लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत भी महज 15 रन ही बनाए।

Advertisement
Published By :
Sahitya Maurya
पब्लिश्ड