CSK vs GT: चेन्नई को मिली 5वीं हार, GT ने CSK को 8 विकेट से रौंदा, साईं सुदर्शन चमके
Chennai Super Kings vs Gujarat Titans: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में 37वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया, जिसे गुजरात ने आसानी से 8 विकेट से जीत लिया। मैच में साईं सुदर्शन ने शानदार अर्धशतक जड़े।
- खेल समाचार
- 2 min read

Chennai Super Kings vs Gujarat Titans: आईपीएल 2026 में 37वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) बनाम गुजरात टाइटंस (GT) के बीच चेन्नई के चेपक स्टेडियम में खेला गया है, जिसे GT ने साई सुदर्शन और जोस बटलर के दम पर आसानी से 8 विकेट के बड़े अंतर से जीत लिया।
इससे पहले मैच में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 158 रन का स्कोर खड़ा किया। CSK के 159 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने 16.4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर आसानी से जीत हासिल कर लिया। GT को जीत दिलाने में साईं सुदर्शन ने अहम भूमिका निभाई। आईपीएल 2026 में CSK की यह 5वीं हार रही।
साईं सुदर्शन चमके
इस मैच में गुजरात टाइटंस को जीत दिलाने में सबसे अहम भूमिका सलामी बल्लेबाज साईं सुदर्शन की रही। साईं सुदर्शन ने शानदार 87 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 7 छक्के लगाए। वहीं, कप्तान शुभमन गिल ने 33 रन बनाए। इसके अलावा, जोस बटलर ने नाबाद 39 रन की पारी खेली।
चेन्नई को मिली 5वीं हार
चेन्नई सुपर किंग का आईपीएल 2026 में अभी तक कुछ अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा है। चेन्नई की टीम आईपीएल 2026 में अभी तक 8 मुकाबले खेल चुकी और उसे 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, CSK ने बस 3 मैचों में जीत हासिल की है।
Advertisement
ऋतुराज गायकवाड़ ने बचाई CSK की लाज
इससे पहले मैच में चेन्नई के कई प्रमुख बल्लेबाजों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन से लेकर शिवम दुबे तक फ्लॉप रहे। हालांकि, एक तरफ से कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ क्रीज कर खड़े रहे और उन्होंने नाबाद 74 रनों की पारी खेली। ऋतुराज गायकवाड़ के दम पर चेन्नई 158 रन बना पाई थी।