CSK vs SRH: अपनी असली फॉर्म में लौटे कप्तान पैट कमिंस! शुरुआती तीन विकेट लेकर CSK की तोड़ दी कमर; VIDEO

CSK vs SRH: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने चेन्नई सुपर किंग्स पर आज कहर बरपा दिया। उन्होंने शुरुआती तीन विकेट लेकर अपनी टीम को बड़ी सफलता दिलाई।

Follow : Google News Icon  
CSK vs SRH Pat Cummins 3 Wicket Haul Video
CSK vs SRH Pat Cummins 3 Wicket Haul Video | Image: IPL

Pat Cummins 3 Wicket Haul Video: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 63वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद  के कप्तान पैट कमिंस ने शानदार गेंदबाजी से मैच का रुख बदल दिया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में कमिंस ने शुरुआत से ही कहर बरपाते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ दी।

चेन्नई की बैटिंग लाइनअप कर दी तहस-नहस

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ने सबसे पहले संजू सैमसन का बड़ा विकेट हासिल किया। इसके बाद उन्होंने कार्तिक शर्मा और सीएसके कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को भी पवेलियन भेज दिया। शुरुआती ओवरों में लगातार तीन विकेट गिरने से चेन्नई की टीम पूरी तरह दबाव में आ गई।

इस शानदार प्रदर्शन के साथ पैट कमिंस ने IPL इतिहास में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया। उन्होंने हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ते हुए दूसरे स्थान पर कब्जा कर लिया है।

IPL में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

Advertisement
  • 57 विकेट - शेन वार्न
  • 41 विकेट - पैट कमिंस
  • 40 विकेट - हार्दिक पंड्या
  • 30 विकेट - अनिल कुंबले
  • 25 विकेट - रविचंद्रन अश्विन
  • 20 विकेट- जहीर खान

कप्तानी करते हुए लिए 42 विकेट 

कमिंस अब ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न के रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच गए हैं। वॉर्न ने IPL में कप्तानी करते हुए 57 विकेट लिए थे। वहीं कमिंस अब 42 विकेट के आंकड़े तक पहुंच चुके हैं और उनका प्रदर्शन लगातार बेहतर होता जा रहा है। 

इस सीजन में पैट कमिंस की गेंदबाजी को लेकर सवाल उठ रहे थे, लेकिन चेन्नई के खिलाफ उन्होंने शानदार वापसी कर आलोचकों को जवाब दे दिया। उनकी तेज और सटीक गेंदबाजी के सामने सीएसके के बल्लेबाज पूरी तरह संघर्ष करते नजर आए।

Advertisement

सीएसके की प्लेइंग 11

संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन।
इम्पैक्ट प्लेयर- मुकेश चौधरी, मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान, अमन खान, गुरजपनीत सिंह।

हैदराबाद की प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नितिश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे।
इम्पैक्ट प्लेयर- ट्रैविस हेड, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल।

ये भी पढ़ें:  IPL 2026 Playoffs Tickets: कब और कहां से मिलेंगे IPL 2026 प्लेऑफ के टिकट? पूरी डिटेल जारी
 

Published By:
 Shashank Kumar
पब्लिश्ड