अपडेटेड 5 May 2024 at 23:39 IST
किस IPL टीम और खिलाड़ी का फैन है रितेश देशमुख का बेटा? इस VIDEO में आ जाएगा समझ
IPL को लेकर फैंस में जोश और जुनून हाई दिख रहा है। बॉलीवुड हस्तियों के बच्चे भी IPL को लेकर उत्साहित दिख रहे हैं। रितेश देशमुख के बेटे का वीडियो सामने आयय़ा है।
- खेल समाचार
- 2 min read

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन का रोमांच अपने चरम पर है। फैंस को आए दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं, जिससे उनका जोश और जुनून हाई है। आम फैंस ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड सेलेब्रिटिज के बच्चों पर भी IPL का जुनून सवार है। बॉलीवुड कलाकार खुद और उनके बच्चे कई बार स्टेडियम पर IPL मैच देखते हुए पाए गए हैं।
इस कड़ी में बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख के बेटे का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो RCB की जर्सी में दिख रहा है। RCB ही नहीं रितेश के बेटे ने विराट कोहली की जर्सी पहनी हुई है। वीडियो में रितेश अपने बेटे के साथ लिपटे नजर आ रहे हैं और उसे जोर से गले लगाते दिख रहे हैं।
कोहली का फैन है रितेश का बेटा
सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद ये कहा जा रहा है कि रितेश देशमुख का बेटा विराट कोहली का फैन है, इसलिए उसने कोहली की जर्सी पहनी हुई है। इसमें कोई शक नहीं है कि विराट कोहली की वजह से RCB की काफी फैन फॉलोइंग है। RCB बेशक अब तक एक भी खिताब नहीं जीत पाई है, लेकिन उसके फैंस फिर भी लोयल होकर उसका सपोर्ट कर रहे हैं।
Advertisement
रितेश भी IPL के दीवाने
बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख क्रिकेट के बड़े शौकीन हैं और IPL के तो वो दीवाने हैं। वो कई बार स्टेडियम में IPL मैच देखते हुए नजर आए हैं। वो हाल ही लखनऊ के इकाना स्टेडियम पहुंचे थे और लखनऊ सुपर जायंट्स का सपोर्ट किया था। इतना ही नहीं उन्होंने आगामी T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के सेलेक्शन के बाद भी रिएक्शन दिया था। उन्होंने LSG के कप्तान और अनुभवी भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल का सपोर्ट किया था और उन्हें टीम में चुने जाने की वकालत की थी।
Advertisement
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 5 May 2024 at 23:38 IST