अपडेटेड 14 April 2024 at 16:17 IST
CSK vs MI: 36 मैच, 4 फाइनल; IPL इतिहास के सबसे बड़े राइवल्स में कौन किस पर भारी?
IPL में आज टूर्नामेंट इतिहास के दो सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वियों चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच टक्कर होने वाली है। मुकाबला वानखेड़े में खेला जाएगा।
- खेल समाचार
- 3 min read

IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI), IPL इतिहास की दो सबसे सफल टीमें। इतना ही नहीं इन दोनों टीमों को टूर्नामेंट इतिहास के सबसे बड़े राइवल्स भी माना जाता है और आज IPL में इन्हीं दो टीमों के बीच टक्कर देखने को मिलने वाली है।
मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में आज रविवार, 14 अप्रैल को 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) आमने-सामने होंगे।
इस सीजन CSK और MI में ये पहला मुकाबला होगा, लेकिन आपको बता दें कि इन दोनों टीमों के बीच अब तक काफी मुकाबले और यहां तक कि कई खिताबी मुकाबले खेले जा चुके हैं। इन सब में कौन किस पर भारी रहा है, आइए आपको डिटेल में बताते हैं।
IPL में CSK vs MI का हेड टू हेड रिकॉर्ड
Advertisement
बता दें कि CSK और मुंबई इंडियंस के बीच IPL में अब तक 36 बार भिड़ंत हुई है, जिसमें 4 फाइनल भी शामिल हैं और इसमें मुंबई का पलड़ा भारी रहा है। मुंबई ने 20, जबकि 16 चेन्नई सुपर किंग्स ने जीते हैं। बता दें कि MI और CSK के बीच IPL के 4 फाइनल भी हुए हैं। 2010, 2013, 2015 और 2019 में दोनों टीमों के बीच खिताबी भिड़ंत हुई है, जिसमें से सिर्फ एक बार ही चेन्नई जीती है, जबकि 3 बार मुंबई ने चेन्नई को हराया है। मुंबई ने अपने 5 खिताबों में से 3 चेन्नई सुपर किंग्स को हराकार ही जीते हैं, जबकि CSK ने 2010 में मुंबई को हराकर अपना पहला खिताब जीता था।
5 बार की चैंपियन CSK और मुंबई
Advertisement
इस साल IPL का 17वां सीजन खेला जा रहा है। बड़ी बात ये है कि पिछले 16 सीजनों में से 10 बार तो चेन्नई या मुंबई जीती है। 5 बार CSK और 5 बार मुंबई इंडियंस विजेता बनी है। मुंबई ने जहां 2013, 2015, 2017 2019 और 2020, जबकि चेन्नई ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 खिताब जीता है। CSK मौजूदा चैंपियन है, उसने पिछले साल गुजरात टाइटंस को हराकर ट्रॉफी जीती थी। दोनों टीमों ने बेशक खिताब बराबर जीते हैं, लेकिन चेन्नई ने मुंबई से ज्यादा फाइनल खेले हैं। CSK 10 बार फाइनल में पहुंची है और ये तब है, जब दो सीजन 2016 और 2017 में उस पर बैन भी लगा था। वहीं मुंबई ने 6 बार फाइनल खेला है।
धोनी-रोहित नहीं होंगे कप्तान
IPL में आज एक बार फिर ये दोनों टीमें आमने-सामने होंगी, लेकिन ये पहली बार होगा कि धोनी (Dhoni) और रोहित (Rohit) टीमों के कप्तान नहीं होंगे। दोनों दिग्गज इस सीजन सिर्फ खिलाड़ी के तौर पर खेल रहे हैं। CSK और मुंबई इंडियंस ने क्रमश: धोनी और रोहित की कप्तानी में ही पाचों खिताब जीते हैं।
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 14 April 2024 at 16:12 IST