अपडेटेड 30 April 2025 at 20:06 IST
IPL 2025 के बीच सफर में पंजाब किंग्स को तगड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी की टूटी उंगली, पूरे सीजन से बाहर
CSK के खिलाफ मैच से पहले हुए टॉस के दौरान श्रेयस अय्यर ने कहा कि ग्लेन मैक्सवेल की उंगली फ्रैक्चर हो गई है और इसी वजह से वो ये मुकाबला नहीं खेल रहे।
- खेल समाचार
- 2 min read

Glenn Maxwell Ruled Out From IPL 2025: आईपीएल 2025 के बीच सफर में पंजाब किंग्स को तगड़ा झटका लगा है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच से पहले हुए टॉस के दौरान श्रेयस अय्यर ने कहा कि ग्लेन मैक्सवेल की उंगली फ्रैक्चर हो गई है और इसी वजह से वो ये मुकाबला नहीं खेल रहे। श्रेयस अय्यर ने इसके साथ ही ये भी बता दिया कि फ्रेंचाइजी ने अभी तक मैक्सवेल के रिप्लेसमेंट का फैसला नहीं किया है।
श्रेयस अय्यर ने ग्लेन मैक्सवेल की चोट पर जो अपडेट दिया है, उससे ये संकेत मिल गया है कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अब आईपीएल 2025 में नजर नहीं आएंगे। मैक्सवेल भले ही इस सीजन बल्ले से कमाल नहीं दिखा सके हैं, लेकिन उन्होंने अपनी स्पिन गेंदबाजी से प्रभाव डाला है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चेपॉक स्टेडियम में वो स्पिनर के तौर पर कारगर साबित हो सकते थे।
आईपीएल 2025 में मैक्सवेल का फ्लॉप शो
ऑस्ट्रेलिया के स्टार क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल को 'बिग शो' के नाम से जाना जाता है, लेकिन आईपीएल 2025 में वो बिल्कुल फ्लॉप शो साबित हुए। उन्होंने 7 मैचों में 8.00 की शर्मनाक औसत से 48 रन बनाए। आक्रामक बैटिंग के लिए मशहूर मैक्सवेल ने इस दौरान सिर्फ एक छक्का लगाया। बल्लेबाजी से ज्यादा वो गेंद से प्रभाव डालने में सफल रहे और 4 विकेट चटकाए।
CSK vs PBKS: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): शेख रशीद, आयुष म्हात्रे, सैम कुरेन, रवींद्र जड़ेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, दीपक हुडा, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना
Advertisement
पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, हरप्रीत बराड़, मार्को जानसेन, अजमतुल्लाह उमरजई, सूर्यांश शेडगे, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह
इसे भी पढ़ें: इस 'कुत्ते' की वजह से बुरी फंसी BCCI, IPL 2025 के बीच बड़ा विवाद, मामला हाई कोर्ट तक पहुंचा, जानें पूरा मामला
Advertisement
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 30 April 2025 at 19:48 IST