अपडेटेड 15 March 2025 at 11:19 IST

IPL 2025 शुरु होने से पहले इस टीम को लगा 440 वॉट का झटका! जिस गेंदबाज पर खेला 11 करोड़ का दांव, उसी ने दिया बड़ा धोखा

IPL 2025 से पहले ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स को 440 वॉट का झटका लगा, LSG ने जिसपर 11 करोड़ का दांव लगाया उसने लीग शुरु होने से पहले साथ छोड़ दिया।

Follow : Google News Icon  
Big blow to Lucknow Super Giants Mayank Yadav can miss first half of IPL 2025
Big blow to Lucknow Super Giants Mayank Yadav can miss first half of IPL 2025 | Image: instagram

IPL 2025: आईपीएल के 18वें सीजन का आगाज 22 मार्च से होने वाला है यानी आईपीएल शुरु होने में अब गिनती के दिन बचे हैं। आईपीएल 2025 से पहले ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स को 440 वॉट का झटका लगा है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने जिस खिलाड़ी पर 11 करोड़ का दांव लगाया उसी खिलाड़ी ने लीग शुरु होने से पहले टीम का साथ छोड़ दिया।

जी हां, हम बात कर रहे हैं मयंक यादव की। मयंक यादव को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 11 करोड़ रूपए में रिटेन किया था। वे लखनई के सबसे महंगे गेंदबाज है। आईपीएल 2025 से पहले ऐसी खबरें आ रही हैं कि मयंक यादव चोट के कारण आईपीएल का पहला हाफ नहीं खेलेंगे।

मयंक यादव चोटिल

तेज गेंदबाज मयंक यादव कमर की चोट से उबर रहे हैं। वे इन दिनों बेंगलुरु में BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में डॉक्टर्स की देखरेख में रिहैब कर रहे हैं। मयंक पिछले साल अक्टूबर में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे। तबसे वे न तो टीम इंडिया में वापसी कर पाए और न अब आईपीएल 2025 के शुरुआती मुकाबलों में नजर आएंगे।

Uploaded image

कब होगी मयंक की वापसी?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई ने मयंक की वापसी की कोई निश्चित तारीख नहीं दी है। अगर वे सभी फिटनेस मानकों को पूरा करते हैं, तो आईपीएल के दूसरे हाफ में खेल सकते हैं। मयंक यादव ने आईपीएल 2024 में अपनी घातक गेंदबाजी से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। लखनऊ ने आईपीएल 2024 में उन्हें 20 लाख रुपये में अनकैप्ड प्लेयर के रूप में खरीदा था।

Advertisement

लखनऊ सुपर जायंट्स ने मयंक को 11 करोड़ में किया था रिटेन

मयंक ने IPL 2024 में शानदार प्रदर्शन कर दो मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता। जिसके बाद आईपीएल 2025 ऑक्शन से पहले ही लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 11 करोड़ में रीटेन कर लिया। आपको बता दें कि आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी ऋषभ पंत करते दिखाई देंगे। पंत को आईपीएल 2025 ऑक्शन में LSG ने 27 करोड़ में खरीदा है। 

ये भी पढ़ें- धमकी वाले कॉल, बाइक से घर तक पीछा..., चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से इस स्टार खिलाड़ी का दिल दहलाने वाला खुलासा

Advertisement

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 15 March 2025 at 11:19 IST