अपडेटेड 24 November 2024 at 18:47 IST

IPL Mega Auction के बीच BCCI सचिव Jay Shah को मिली बड़ी खुशखबरी, घर आया नन्हा मेहमान

BCCI सचिव जय शाह को IPL मेगा ऑक्शन के बीच बड़ी खुशखबरी मिली है। उनके घर किलकारी गूंजी है। जय शाह की पत्नी ने बच्चे को जन्म दिया है।

Follow : Google News Icon  
Jay Shah
Jay Shah | Image: BCCI

IPL 2025 Mega Auction: सऊदी अरब के जेद्दा में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का मेगा ऑक्शन (Mega Auction) चल रहा है। फ्रेंचाइजियों खिलाड़ियों पर बोलियां लगा रही हैं। ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने तो सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। 

IPL मेगा ऑक्शन के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह (Jay Shah) और अध्यक्ष रोजर बिन्नी समेत सभी पदाधिकारी जेद्दा में मौजूद रहे। मेगा ऑक्शन के बीच BCCI सचिव जय शाह को बड़ी खुशखबरी मिली है। दरअसल जय शाह के घर नन्हा मेहमान आया है। 

IPL के चेयरमैन अरुण धूमल ने IPL मेगा ऑक्शन की शुरुआत के दौरान जय शाह के पिता बनने की खबर दी। उन्होंने कहा- 

हमारे नॉन प्लेइंग कप्तान जय शाह के घर बच्चे का जन्म हुआ है। उन्हें बधाई।  

शाह, जो पहले से ही दो बेटियों के पिता हैं, को खुशी के इस मौके पर क्रिकेट जगत से बधाईयां मिल रही हैं। IPL चेयरमैन अरुण धूमल ने T20 वर्ल्ड कप जीतने के लिए भारतीय टीम को धन्यवाद दिया। उन्होंने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को भी उनके दूसरे बच्चे के जन्म की बधाई दी। बता दें कि जय शाह 1 दिसंबर को ICC चेयरमैन का पद भी संभालने वाले हैं। ये जिम्मेदारी संभालने के बाद उनका सबसे बड़ा लक्ष्य 2025 चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर जारी गतिरोध को खत्म करना होगा। 

Advertisement

ये भी पढ़ें- IPL Mega Auction BREAKING: दिल्ली कैपिटल्स के हुए केएल राहुल, इतनी रकम में बिके

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 24 November 2024 at 18:47 IST