बेंच पर बैठे खिलाड़ियों के लिए सख्त निर्देश, ड्रिंक्स ले जाने पर भी पाबंदी! BCCI ने डगआउट के लिए जारी किए नए नियम

BCCI ने IPL 2026 के दौरान अनुशासन बनाए रखने के लिए एक नया नियम लागू किया है। अब मैच के लिए नामित 16 खिलाड़ियों के अलावा कोई भी खिलाड़ी मैदान पर ड्रिंक्स या मैसेज लेकर नहीं जा सकेगा।

Follow : Google News Icon  
BCCI New Rules For Benched Players
BCCI New Rules For Benched Players | Image: BCCI

BCCI New Rules For Benched Players: IPL 2026 का रोमांच अपने चरम पर है, लेकिन इसी बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने नियमों की किताब में एक नया पन्ना जोड़ दिया है। अक्सर देखा जाता था कि मैच के दौरान जो खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होते थे, वे बाउंड्री के पास टहलते रहते थे या बिना जरूरत के मैदान के चक्कर लगाते थे। 

अब बोर्ड ने इसे पूरी तरह अनुशासनहीनता माना है और खिलाड़ियों की इस आवाजाही पर कड़ा प्रतिबंध लगा दिया है। नए दिशा-निर्देशों के मुताबिक, अब हर खिलाड़ी को मैच के दौरान अपनी मर्यादा में रहना होगा। 

सिर्फ 16 खिलाड़ियों को मिलेगी मैदान तक पहुंच

IPL की हर टीम में लगभग 25 खिलाड़ी होते हैं, लेकिन मैच के दिन टीम शीट पर सिर्फ 16 खिलाड़ियों के नाम दिए जाते हैं। BCCI के नए नियम के अनुसार, अब इन 16 खिलाड़ियों के अलावा स्क्वाड का कोई भी अन्य सदस्य मैदान के भीतर कदम नहीं रख सकेगा। पहले रिजर्व खिलाड़ी अक्सर ड्रिंक्स, नए बल्ले या कप्तान का संदेश लेकर मैदान में दौड़ पड़ते थे, लेकिन अब ऐसा करना मुमकिन नहीं होगा। यह जिम्मेदारी अब केवल उन खिलाड़ियों को निभानी होगी जो मैच के लिए घोषित 16 की सूची में शामिल हैं। 

बाउंड्री लाइन पर भीड़ लगाने पर भी पाबंदी

बोर्ड ने न केवल मैदान के अंदर, बल्कि बाउंड्री रोप और विज्ञापन बोर्ड्स (LED बोर्ड्स) के बीच के हिस्से के लिए भी नियम सख्त कर दिए हैं। अब बाउंड्री के आसपास एक समय में केवल 5 खिलाड़ियों को ही रहने की अनुमति होगी। ये वो खिलाड़ी होंगे जो ड्रिंक्स पिलाने या गेंद वापस फेंकने के काम के लिए तैनात रहेंगे। बाकी सभी खिलाड़ियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि उन्हें अपना पूरा समय डगआउट में ही बिताना होगा। वे बिना वजह बाउंड्री के पास खड़े होकर खेल में व्यवधान नहीं डाल सकेंगे। 

Advertisement

ड्रेस कोड का पालन जरूरी

BCCI ने मौजूदा नियमों (प्रावधान 11.5.2 और 24.1.4) को और अधिक कड़ा बना दिया है। अब कोई भी खिलाड़ी अंपायर की पूर्व अनुमति के बिना मैदान पर पानी या पेय पदार्थ लेकर नहीं जा सकेगा। साथ ही, ड्रिंक्स ले जाते समय खिलाड़ियों को सही क्रिकेट किट या टीम की निर्धारित ट्रेनिंग जर्सी (बिब) पहनना अनिवार्य होगा। बोर्ड का उद्देश्य खेल की गति को बनाए रखना और यह सुनिश्चित करना है कि ड्रिंक्स के नाम पर समय बर्बाद न हो।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, BCCI ने सभी IPL फ्रेंचाइजी और टीम मैनेजरों को इन नियमों की जानकारी लिखित में दे दी है। बोर्ड ने साफ कर दिया है कि इन नियमों का उल्लंघन करने पर खिलाड़ियों और टीम पर एक्शन लिया जा सकता है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें:  Smriti Mandhana: पलक ने स्मृति मंधाना के पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद... तो पलाश मुच्छल से पैचअप की खबरें होने लगी वायरल, क्या है सच्चाई?

Published By :
Shashank Kumar
पब्लिश्ड