अपडेटेड 22 November 2024 at 22:45 IST

IPL Mega Auction से पहले BCCI ने बड़े खिलाड़ी पर लगाया बैन, एक पर लटकी तलवार;फ्रेंचाइजियों में खलबली

IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में अब सिर्फ 2 दिन बचे हैं और इस बीच BCCI ने ऐसा कदम उठाया है, जिसने फ्रेंचाइजियों में हड़कंप मचा दिया है।

Follow : Google News Icon  
BCCI bans big players before IPL Mega Auction panic among franchises
BCCI ने बड़े खिलाड़ी पर लगाया बैन, एक पर लटकी तलवार | Image: BCCI/IPL

IPL 2025 के मेगा ऑक्शन से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक फैसले ने फ्रेंचाइजियों में खलबली मचा डाली है। दरअसल BCCI ने IPL 2025 सीजन से पहले एक बडे़ खिलाड़ी पर बैन लगाया है, जबकि एक पर तलवार लटक रही है। 

BCCI की ये कार्रवाई तब हुई है, जब IPL मेगा ऑक्शन में सिर्फ 2 दिन बचे हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इस बार सऊदी अरब (Saudi Arabia) में IPL ऑक्शन करा रहा है। जेद्दा (Jeddah) को वेन्यू के तौर पर चुना गया है। यहां 24 और 25 नवंबर यानि रविवार और सोमवार को मेगा ऑक्शन होगा।

संदिग्ध गेंदबाजों की लिस्ट जारी 

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक BCCI ने IPL 2025 के मेगा ऑक्शन (IPL 2025 Mega Auction) से ऐन पहले संदिग्ध एक्शन वाले गेंदबाजों की लिस्ट जारी की है, जिसमें 2 बड़े खिलाड़ियें के नाम भी शामिल हैं। BCCI ने इनमें से एक बड़े खिलाड़ी पर बैन भी लगा दिया है, जबकि दूसरे पर प्रतिबंध की तलवार लटक रही है। 

Advertisement

इन खिलाड़ियों को किया बैन

क्रिकबज की रिपोर्ट में कहा गया है कि BCCI ने भारतीय बल्लेबाज मनीष पांडे (Manish Pandey) और अनकैप्ड प्लेयर श्रीजीत कृष्णन (Shrijith Krishnan) को गेंदबाजी करने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। उनके गेंदबाजी एक्शन को अवैध पाया गया है। वहीं भारत के T20 स्पेशलिस्ट खिलाड़ी दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) को सस्पेक्ट एक्शन वाले गेंदबाजों की सूची में रखा गया है, जो ऑफ स्पिन बॉलिंग करते हैं। इसके अलावा सौरभ दुबे और केसी करियप्पा भी संदिग्ध गेंदबाजों की सूची में शामिल हैं।

Advertisement

BCCI ने IPL फ्रेंचाइजियों को दी सूचना

रिपोर्ट के मुताबिक BCCI मेगा ऑक्शन से पहले IPL फ्रेंचाइजियों को इस बारे में सूचित कर दिया है। BCCI के इस कदम से IPL फ्रेंचाइजियों में हड़कंप मच गया है, जो नीलामी की तैयारी कर रही थीं। खासतौर पर मनीष पांडे (Manish Pandey) पर ये बैन उनकी टीम के लिए एक बड़ा झटका होगा, क्योंकि वो एक अनुभवी खिलाड़ी हैं, जिनका अपनी टीम की सफलता में अहम योगदान रहा है। 

बता दें कि मनीष पांडे (Manish Pandey) बल्लेबाज के अलावा दाएं हाथ के मीडियम गेंदबाज भी हैं, लेकिन अब वो गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे। 35 साल के मनीष पांडे ने IPL 2025 मेगा ऑक्शन में अपना बेस प्राइज 75 लाख रुपए रखा है। मनीष पांडे के बॉलिंग करियर की बात करें तो उन्होंने 118 फर्स्ट क्लास. 192 लिस्ट ए और 303 T20 मुकाबलों में कई मौकों पर गेंदबाजी की है और उनके नाम कुल 23 विकेट दर्ज हैं। 

ये भी पढ़ें- IPL 2025 मेगा ऑक्शन में ये खिलाड़ी तोड़ेगा स्टार्क का 24.75 करोड़ का रिकॉर्ड, पठान ने बता दिया नाम

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 22 November 2024 at 22:19 IST