सिंगापुर में जन्मा, ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला; अब IPL में गदर मचा रहा ये खिलाड़ी

IPL 2024 में कई खिलाड़ी अपना जलवा बिखेर रहे हैं। टूर्नामेंट में एक ऐसा खिलाड़ी भी खेल रहा है, जिसका जन्म सिंगापुर में हुआ है और वो ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलता है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Mumbai Indians Big Hitter Tim David
मुंबई इंडियंस के बिग हिटर टिम डेविड | Image: IPL

IPL 2024: दुनिया की सबसे लोकप्रिय T20 लीग IPL का जुनून फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। टूर्नामेंट में हर दिन फैंस का जबरदस्त मनोरंजन हो रहा है, क्योंकि आए दिन रोमांचक IPL मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। IPL 2024 सीजन में अब तक कई खिलाड़ियों ने अपना जलवा बिखेरा है। चाहे वो भारतीय हो या विदेशी। 

दुनियाभर के दिग्गज खिलाड़ियों की मौजूदगी वाले इस टूर्नामेंट में एक ऐसा खिलाड़ी भी गदर मचा रहा है, जो जन्मा सिंगापुर में है, लेकिन खेलता ऑस्ट्रेलिया के लिए है। ये खिलाड़ी कौन है, आइए आपको बताते हैं।  

टिम डेविड ने दिखाया दम

दरअसल हम बात कर रहे हैं मुंबई इंडियंस के विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड की। वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम का ये स्टार खिलाड़ी IPL के मौजूदा सीजन में अपनी ताकत का लोहा मनवा रहा है। 28 साल के टिम डेविड ने IPL 2024 में अब तक 4 मैच खेले हैं और 149 के शानदार स्ट्राइक रेट के साथ 115 रन बनाए हैं। गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उनका प्रदर्शन थोड़ा फीका रहा है, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उनके बल्ले ने आग उगली है। डेविड ने SRH के खिलाफ 22 गेंदों पर 2 चौकों और 3 छक्कों के दम पर 190.91 के स्ट्राइक रेट से 42, जबकि दिल्ली के खिलाफ 21 गेंदों पर 2 चौकों और 4 छक्कों की बदौलत और 214.29 स्ट्राइक रेट से 45 रन बनाए। खास बात ये है कि इन दोनों मैचों में वो नाबाद रहे। 

Advertisement

सिंगापुर से ऑस्ट्रेलिया कैसे पहुंचे? 

बता दें कि टिम डेविड का 16 मार्च 1996 को सिंगापुर में जन्म हुआ था। वो सिंगापुर क्रिकेट टीम के लिए खेल चुके हैं। उनके पिता, रॉड डेविड भी पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर हैं, जो काम के सिलसिले में सिंगापुर चले गए थे। जब टिम डेविड दो साल के थे, तब उनके माता-पिता फिर ऑस्ट्रेलिया लौट आए और टिम डेविड पर्थ में पले-बड़े। बाएं हाथ के बल्लेबाज टिम डेविड ने सिंगापुर क्रिकेट टीम के लिए ही वाइट बॉल क्रिकेट खेलना शुरू किया। जुलाई 2019 को डेविड ने सिंगापुर के लिए डेब्यू किया, हालांकि इसके बाद वो ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने लगे। पावरफुल हिटर होने के चलते टिम डेविड को 2022 T20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में चुना गया। 

Advertisement

उनकी पावर-हिटिंग काबिलियत को देखते हुए ही टिम डेविड का T20 क्रिकेट में सिलेक्शन किया गया था। T20 क्रिकेट के इस जमाने में वो बेस्ट फिनिशर्स की गिनती में आते हैं। 

टिम डेविड का IPL करियर 

ऑस्ट्रेलिया का ये तूफानी बल्लेबाज दुनिया भर में कई फ्रेंचाइजियों के लिए खेल चुके हैं। बिग बैश लीग और IPL के अलावा टिम डेविड पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में भी खेलते हैं। उनके IPL करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 29 मैच खेले हैं, जिसमें 170 के स्ट्राइक रेट से उनके नाम 533 रन दर्ज हैं। वो ज्यादातर फिनिशर के तौर पर खेलते हैं। IPL 2022 के लिए हुए मेगा ऑक्शन में 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने टिम डेविड को 8.25 करोड़ रुपए की मोटी रकम में खरीदा था। वो इससे पहले RCB का हिस्सा थे। 

ये भी पढ़ें- 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स के मेजबान की घोषणा जल्द, यहां हो सकता है टूर्नामेंट का आयोजन

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड