अपडेटेड 11 March 2024 at 12:21 IST
तो क्या CSK के लिए खेलते दिखेंगे रोहित शर्मा? धोनी के करीबी ने IPL 2024 से पहले बोल दी बड़ी बात
IPL 2025 से पहले पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायुडू ने कहा कि कि मैं चाहता हूं रोहित शर्मा चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलें।
- खेल समाचार
- 2 min read

Ambati Rayudu on Rohit Sharma: भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के बाद अब फैंस की निगाहें 22 मार्च पर टिकी है। जी हां, इसी तारीख से दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग के अगले सीजन का आगाज होने जा रहा है। आईपीएल 2024 की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायुडू ने बड़ा बयान दिया है। धोनी के करीबी रहे रायुडू ने टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर बड़ी डिमांड कर दी है।
आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर बड़ा फैसला लिया। उनका ये निर्णय चौंकाने वाला इसलिए भी है क्योंकि रोहित के नेतृत्व में MI ने 5 बार आईपीएल का खिताब जीता है। हिटमैन अभी भी भारत के कप्तान हैं लेकिन मुंबई इंडियंस ने उन्हें इस जिम्मेदारी से मुक्त कर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को कप्तानी का जिम्मा दिया है।
CSK के लिए खेलेंगे रोहित शर्मा?
भारत के पूर्व बल्लेबाज अंबाती रायुडू ने एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान कहा कि मैं चाहता हूं रोहित शर्मा चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलें। उन्होंने कहा कि इस सीजन के बाद एमएस धोनी IPL से संन्यास ले सकते हैं। ऐसे में मैं चाहता हूं कि आईपीएल 2025 में रोहित शर्मा CSK की कप्तानी करें।
अंबाती रायुडू ने मुंबई इंडियंस के फैसले को गलत बताते हुए कहा कि रोहित शर्मा भारतीय कप्तान हैं। मुझे लगता है कि उन्हें कम से कम इस सीजन में मुंबई इंडियंस की कप्तानी जारी रखनी चाहिए थी।
Advertisement
पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने आगे कहा कि रोहित शर्मा अगले 5-6 साल तक आईपीएल खेल सकते हैं और अगर रोहित कप्तानी करना चाहें तो उनके लिए पूरी दुनिया खुली है, वह जहां चाहें आसानी से कप्तानी कर सकते हैं।
बता दें कि सोशल मीडिया पर अंबाती रायुडू के इस बयान से ज्यादातर फैंस सहमति रख रहे हैं। उनका मानना है कि जिस खिलाड़ी ने मुंबई इंडियंस को 5 बार ट्रॉफी जिताया उसे इस समय कप्तानी से हटाने का फैसला सही नहीं है। रोहित शर्मा 2013 में मुंबई इंडियंस के कप्तान बने थे। इसके बाद टीम की किस्मत चमकी और उन्होंने पांच बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया।
Advertisement
इसे भी पढ़ें: 'मैं संन्यास ले लूंगा जब...' रोहित के बयान के बाद वायरल हुआ कोहली का वीडियो, मामला क्या है?
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 11 March 2024 at 11:23 IST