अपडेटेड 21 May 2024 at 16:09 IST
ये है धोनी की शागिर्दी में रहने का फायदा, IPL में आकर बना स्टार तो बरसा छप्पर फाड़ पैसा
पूर्व भारतीय दिग्गज कप्तान एमएस धोनी की शागिर्दी में खेलकर एक खिलाड़ी की ऐसी किस्मत चमकी कि वो देखते-देखते स्टार बन गया और अब उस पर पैसों की बरसात हुई है।
- खेल समाचार
- 3 min read

IPL 2024: क्रिकेट की दुनिया में एमएस धोनी (MS Dhoni) का जो रुतबा है, वो जबरदस्त है। धोनी (Dhoni) के साथ खेलना हर खिलाड़ी का सपना होता है। इसमें भी कोई दोराय नहीं है कि जिस खिलाड़ी पर धोनी (Dhoni) की नजर पड़ जाती है, वो बुलंदियों को छूता है। धोनी की शागिर्दी में खेल कर कई खिलाड़ी स्टार बने हैं। एक ऐसे ही खिलाड़ी को धोनी के अंडर खेलने का फायदा हुआ है।
IPL के मौजूदा सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का अभियान खत्म हो गया है। CSK को RCB से हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है, लेकिन इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के एक युवा खिलाड़ी के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। धोनी की शागिर्दी में खेलकर IPL के स्टार बने इस खिलाड़ी पर छप्पर फाड़ कर पैसा बरसा है।
बेबी मलिंगा की लगी लॉटरी
हम बात कर रहे हैं बेबी मलिंगा के नाम से मशहूर मथीषा पथिराना (Matheesha Pathirana) की। IPL में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले इस श्रीलंकाई खिलाड़ी ने IPL के बाद लंका प्रीमियर लीग (LPL) में धमाका किया है। श्रीलंका में IPL की तर्ज पर खेले जाने वाली इस T20 लीग के 2024 सीजन के ऑक्शन में धोनी के शागिर्द पथिराना (Pathirana) ने रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं।
Advertisement
21 साल का ये युवा तेज गेंदबाज LPL इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी बना है। श्रीलंका में LPL 2024 के लिए मंगलवार को हो रहे ऑक्शन में पथिराना पर ऐतिहासिक बोली लगी है। कोलंबो स्ट्राइकर्स फ्रेंचाइजी ने उन्हें एक लाख 20 हजार अमेरिकी डॉलर यानि करीब 1 करोड़ भारतीय रुपए में खरीदा है। श्रीलंका की करेंसी के हिसाब से 3 करोड़ 59 लाख 97 हजार 773 रुपए में बनते हैं।
बता दें कि लंका प्रीमियर लीग के इतिहास में ये सबसे महंगी बोली है। LPL का इतिहास हालांकि ज्यादा पुराना नहीं है। IPL की तर्ज पर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने 2020 में LPL की शुरुआत की थी। अब तक 4 सीजन हो चुके हैं, लेकिन अब तक मथीषा पथिराना जितनी महंगी बोली किसी खिलाड़ी के लिए नहीं लगी है।
Advertisement
IPL में आकर पथिराना बने स्टार
2022 में श्रीलंका के लिए डेब्यू करने वाले मथीषा पथिराना ने 2022 में ही अपना IPL डेब्यू भी किया था। वो अपने सीजन से ही चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं। धोनी की कप्तानी और शागिर्दी में खेलते हुए पथिराना ने अपनी ऐसी पैठ बनाई कि वो कुछ ही सालों में स्टार बन गए। श्रीलंका के लीजेंड लसिथ मलिंगा जैसा बॉलिंग एक्शन होने के कारण पथिराना से सबको बहुत उम्मीदें थी और वो इन उम्मीदों पर खरा उतरे। उन्होंने पूरी दुनिया में घातक गेंदबाजी के साथ अपना नाम बनाया है। IPL में आकर वो स्टार बने। यही वजह है कि LPL 2024 के ऑक्शन में उन पर ऐतिहासिक बोली लगी है।
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 21 May 2024 at 15:57 IST