4,4,4,6,6… अभिषेक शर्मा ने मैथ्यू शॉर्ट के एक ही ओवर में छुड़ाए पसीने, इतने गेंदों में फिफ्टी जड़ रचा इतिहास, तोड़ दिया अपना ही रिकॉर्ड
Abhishek Sharma Fastest Fifty: IPL 2026 के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 15 गेंदों में अर्धशतक लगाकर इतिहास रच दिया। उन्होंने मैथ्यू शॉर्ट के ओवर में 25 रन जड़े।
- खेल समाचार
- 3 min read

Abhishek Sharma Fastest Fifty: IPL 2026 के 27वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के युवा स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। हैदराबाद के घरेलू मैदान पर अभिषेक ने ऐसी आक्रामक बल्लेबाजी की कि चेन्नई के स्पिनर और ऑलराउंडर मैथ्यू शॉर्ट के एक ही ओवर में रनों की बरसात हो गई। उन्होंने केवल 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर IPL इतिहास में अपनी धाक जमा दी है।
मैथ्यू शॉर्ट के ओवर में बरपाया कहर
पारी के पांचवें ओवर में जब मैथ्यू शॉर्ट गेंदबाजी करने आए, तो अभिषेक शर्मा ने उन पर पूरी तरह से दबाव बना दिया। अभिषेक ने उस ओवर में लगातार 4, 4, 4, 6, 6 जड़कर कुल 25 रन लूट लिए। इसी आक्रामकता के साथ उन्होंने अपना 11वां IPL अर्धशतक पूरा किया, जो कि SRH के लिए उनका अब तक का सबसे तेज पचासा भी है।
रिकॉर्ड ब्रेकर बने अभिषेक शर्मा
अभिषेक ने इस तूफानी पारी के साथ अपना ही पिछला रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। इसी के साथ वे IPL में मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) दोनों के खिलाफ 20 से कम गेंदों में अर्धशतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
SRH के लिए सबसे तेज अर्धशतक
Advertisement
- अभिषेक शर्मा vs CSK (2026) - 15 गेंद
- अभिषेक शर्मा vs MI - 16 गेंद
- ट्रैविस हेड vs DC - 16 गेंद
- ट्रैविस हेड vs LSG - 16 गेंद
IPL में सबसे तेज अर्धशतक
- 13 गेंदें: यशस्वी जायसवाल (राजस्थान रॉयल्स) vs कोलकाता नाइट राइडर्स, 2023
- 14 गेंदें: केएल राहुल (पंजाब किंग्स) vs दिल्ली डेयरडेविल्स, 2018
- 14 गेंदें: पैट कमिंस (कोलकाता नाइट राइडर्स) vs मुंबई इंडियंस, 2022
कैसा रहा मैच का हाल
बता दें, चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इस दौरान पहले बल्लेबाजी करने उतरी SRH की ओर से अभिषेक शर्मा ने कुल 22 गेंदों का सामना किया और 59 रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि वह 8वें ओवर की आखिरी गेंद पर वे जेमी ओवरटन का शिकार बने।
Advertisement
वहीं, उनके साथ ओपनिंग करने आए ट्रैविस हेड छठे ओवर में 23 रन बनाकर आउट हुए, और अगली ही गेंद पर कप्तान ईशान किशन बिना खाता खोले (डक) पवेलियन लौट गए।