अपडेटेड 12 April 2024 at 15:05 IST

21 दिन, 25 मैच, 350 से ज्‍यादा छक्के...IPL में सब हुआ पर सुपर ओवर नहीं, कब खत्म होगा फैंस का इंतजार

कई मैचों में तो एक पल ऐसा लगा कि सुपर ओवर भी देखने को मिलेगा। हालांकि ऐसा हुआ नहीं। अब फैंस को इंतजार है कि सुपर ओवर का सूखा कब खत्म होगा।

Follow : Google News Icon  
super over in IPL 2024
super over in IPL 2024 | Image: iplt20.com

Super Over In IPL 2024: क्रिकेट के फटाफट फॉर्मेट इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 17वां सीजन जारी है। शुक्रवार (12  अप्रैल)  तक आईपीएल 2024 में कुल 25 मुकाबले खेले जा चुके हैं। कुछ मैच तो ऐसे हुए जिसमें रोमांच चरम पर रहा। फैंस और खिलाड़ी दोनों की धड़कनें तेज हुईं। खुब छक्के-चौके लगे। कई मैचों में तो एक पल ऐसा लगा कि सुपर ओवर भी देखने को मिलेगा। हालांकि ऐसा हुआ नहीं। अब फैंस को इंतजार है कि सुपर ओवर का सूखा कब खत्म होगा।

350 से अधिक छक्के, 25 मैच पर अबतक सुपर ओवर नहीं

आईपीएल 2024 में अबतक 25 मैच खेले गए हैं। इस दौरान 350 से अधिक छक्के लगे, लेकिन अबतक सुपर ओवर नहीं खेला गया। आईपीएल इतिहास की बात करें तो अबतक केवल 14 बार ही सुपर ओवर खेला गया है। सबसे पहला सुपर ओवर आईपीएल के दूसरे सीजन यानी 2009 में हुआ था। तब राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को शिकस्त दी थी।

अबतक हुए सुपर ओवर की पूरी लिस्‍ट

Advertisement
123 अप्रैल 2009राजस्थान ने कोलकाता को हराया
221 मार्च 2010पंजाब ने चेन्नई टीम को शिकस्त दी
316  अप्रैल 2013 हैदराबाद टीम ने बेंगलुरु को हराया
407 अप्रैल 2013बेंगलुरु ने दिल्ली को हराया
529 अप्रैल 2014राजस्थान ने कोलकाता को हराया 
621  अप्रैल 2015पंजाब ने राजस्थान टीम को हराया 
729  अप्रैल 2017मुंबई ने गुजरात लायंस को शिकस्त दी 
830 मार्च 2019दिल्ली ने कोलकाता को मात दी
902  मई 2019मुंबई ने हैदराबाद को शिकस्त दी
1020  सितंबर 2020दिल्ली ने पंजाब टीम को हराया
1129 सितंबर 2020बेंगलुरु ने मुंबई को हराया
1218 अक्टूबर 2020कोलकाता ने हैदराबाद को हराया
1318 अक्टूबर 2020पंजाब ने मुंबई को हराया
1425 अप्रैल 2021दिल्‍ली ने हैदराबाद को हराया

2021 में हुए सुपर ओवर के बाद से अबतक आईपीएल में सुपर ओवर देखने को नहीं मिला है। अब फैंस इंतजार कर रहे हैं कि कब रोमांच के इस डबल डोज का सूखा खत्म होगा।

आईपीएल में हो चुका है डबल सुपर ओवर भी

Advertisement

एक बार आईपीएल में डबल सुपर ओवर भी देखने को मिल चुका है। यह रोमांचक मैच 2020 के आईपीएल सीजन में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच हुआ था। उस मैच में दोनों टीमों ने बराबर 176 रन बनाए थे। इसके बाद पहला सुपर ओवर हुआ। वह भी टाई रहा। फिर दूसरे सुपर ओवर में पंजाब किंग्स ने बाजी मारी थी। यह मुकाबला दुबई में खेला गया था।

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 12 April 2024 at 09:43 IST