इंग्लैंड की धरती पर टीम इंडिया का बदला भारत की बेटियों ने लिया, लॉर्ड्स में इंग्लैंड की टीम को 270 रनों से पटखनी देकर रचा इतिहास
INDW vs ENGW Test: भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को 270 रनों से हराकर इतिहास रच दिया है। भारतीय बेटियों ने लॉर्ड्स में ऐतिहासिक जीत दर्ज करके पुरुष टीम इंडिया को टी20 में मिली हार का बदला ले लिया है।
- खेल समाचार
- 2 min read

INDW vs ENGW Test: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में इंग्लैंड के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को 270 रनों से हराकर एक नया इतिहास रचा दिया है। 142 साल के इतिहास में यह लॉर्ड्स मैदान पर सबसे पहला महिला टेस्ट मैच था, जिसे भारतीय महिला टीम ने जीत लिया है। इस मुकाबले में इंग्लैंड को 457 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन महिला इंग्लिश टीम 186 रनों पर सिमट गई। भारतीय महिला टीम की जीत उस समय आई है, जब कुछ दिन पहले ही भारतीय पुरुष टीम को टी20 में 0-4 से हार का सामना करना पड़ा था।
पहले दिन से जीत तक का लेखा-जोखा
भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेले गए इस एकमात्र टेस्ट में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 285 रन बनाए, जिसके जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 170 रनों पर सिमट गई। इसके बाद दूसरी पारी में टीम इंडिया ने 341 के स्कोर पर घोषित कर दी। इसके बाद 457 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई इंग्लैंड की टीम 186 रन पर ही ऑलआउट हो गई और भारत ने 270 रनों मैच को जीतकर एक नया इतिहास रचा दिया।
यास्तिका और क्रांति रहीं जीत की हीरो
भारत की इस ऐतिहासिक जीत में यास्तिका भाटिया और क्रांति गौड़ का सबसे बड़ा योगदान रहा। इस मुकाबले के दूसरी पारी में यास्तिका भाटिया ने 113 रनों की शतकीय पारी खेली और उन्होंने इंटरनेशनल करियर का पहला शतक लॉर्ड्स मैदान पर जड़ा।
वहीं, पहली पारी में क्रांति गौड़ ने 5 विकेट हॉल पूरा किया था। वो लॉर्ड्स मैदान पर किसी टेस्ट मैच में 5 विकेट लेने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी थीं। इसके अलावा, स्मृति मंधाना में भी पहली पारी में 83 रनों की पारी और दूसरी पारी में 73 रन बनाए।
Advertisement
टीम इंडिया का बदला भारत की बेटियों ने लिया
भरतीय महिला टीम की जीत उस समय आई है, जब मेंस टीम भी इंग्लैंड दौरे पर है। श्रेयस अय्यर की अगवाई वाली टीम इंडिया को पांच मैचों की टी20 सीरीज में 0-4 से हार का सामना करना पड़ा था। अब लॉर्ड्स मैदान पर इंग्लैंड को 270 रनों से हराकर भारत की बेटियों ने बदला ले लिया है।