Asian Games 2026: भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम ने कोरिया को 5-3 से हराकर जीता गोल्ड

एशियन गेम्स में भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम ने इतिहास रच दिया है। अंकिता भाकत, कीर्ति और कुमकुम की तिकड़ी ने फाइनल में मजबूत साउथ कोरिया को 5-3 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। महिला रिकर्व टीम इवेंट में भारत का यह पहला गोल्ड है।

Indian women's recurve team won a historic gold medal at the Asian Games 2026 in Aichi-Nagoya
Asian Games 2026: भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम ने कोरिया को 5-3 से हराकर जीता गोल्ड | Image: X

एशियन गेम्स में भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम ने इतिहास रच दिया है। अंकिता भाकत, कीर्ति और कुमकुम की तिकड़ी ने फाइनल में मजबूत साउथ कोरिया को 5-3 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। महिला रिकर्व टीम इवेंट में भारत का यह पहला गोल्ड है। एशियन गेम्स में भारत का ये 11वां गोल्ड है। उसके पदकों की संख्या अब 67 हो गई है। इनमें 11 गोल्ड, 23 सिल्वर और 33 ब्रॉन्ज शामिल हैं।

आपको बता दें कि 17 साल की कुमकुम मोहोद ने दबाव में बेहतरीन निशाने लगाए और अहम मौकों पर 10 अंक हासिल किए। अंकिता भगत ने भी अनुभव का इस्तेमाल करते हुए टीम को संभाला। कीर्ति पर दबाव दिखा, लेकिन बाकी दोनों तीरंदाजों ने इसकी भरपाई की। इससे पहले भारत ने रिकर्व महिला टीम सेमीफाइनल में चीन को 5-1 से हराकर फाइनल में जगह बना ली थी।

32 साल बाद कोरिया की हार

साउथ कोरिया के लिए ये हार किसी सदमे से कम नहीं है क्योंकि रिकर्व इवेंट में उसका दबदबा सिर्फ एशियन गेम्स ही नहीं बल्कि ओलंपिक गेम्स तक भी है। एशियन गेम्स में तो महिला रिकर्व टीम इवेंट में उन्हें आखिरी शिकस्त 1994 में मिली थी। उसके बाद 1998 से 2022 तक वो लगातार गोल्ड मेडलिस्ट ही रहे। इसने भारत के लिए ओलंपिक गेम्स 2028 में भी दमदार प्रदर्शन की उम्मीदों को जिंदा कर दिया है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- बाल खींचा, पीटा और की रेप की कोशिश...दिल्‍ली में IAS के बेटे ने आधी रात युवती से की हैवानियत, iPhone और कैश छीनने का भी आरोप

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड