अपडेटेड 20 March 2024 at 19:21 IST
हॉकी में भारत ने गाड़े झंडे, FIH हॉकी5 रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पुरुष और महिला टीम
भारतीय हॉकी टीमों को लगातार अच्छे प्रदर्शन का फायदा हुआ है। भारतीय मेंस और वुमेंस टीम हॉकी5 रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज हैं।
- खेल समाचार
- 2 min read

Indian hockey teams gain in FIH Hockey 5 Rankings: भारतीय मेंस और वुमेंस हॉकी टीमें लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। टॉप रैंक टीमों के खिलाफ भारत शानदार खेल दिखा रहा है और झंडे गाड़ रहा है और इसका अब भारतीय पुरुष और महिला टीम, दोनों को ईनाम मिला है।
दरअसल इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन की ओर से हॉकी5 रैंकिंग की गई है, जिसमें पहली बार भारत की मेंस और वुमेंस टीम दूसरे स्थान पर है। भारतीय पुरुष टीम ओमान और मलेशिया के साथ दूसरे स्थान पर है। तीनों टीमों के 1400 अंक है। बता दें कि भारत ने एशियन चैंपियनशिप जीती थी और मस्कट में जनवरी में हुए वर्ल्ड कप में पांचवें स्थान पर रहा था। वहीं ओमान ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। नीदरलैंड 1750 प्वॉइंट्स के साथ शीर्ष पर है, जिसने पहला हॉकी5 विश्व कप और यूरोपीय चैंपियनशिप जीती थी। वहीं पोलैंड और मिस्र संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर है। त्रिनिदाद और टोबैगो और कीनिया संयुक्त सातवें स्थान पर हैं, जबकि पाकिस्तान नौंवे स्थान पर है।
एक नजर महिला रैंकिंग पर
महिला रैंकिंग में भी नीदरलैंड टॉप पर है, जिसने वर्ल्ड कप में गोल्ड मेडल जीता था। इसके साथ ही यूरोपीय चैंपियनशिप भी अपने नाम की थी। सिल्वर मेडलिस्ट भारत दूसरे स्थान पर है, जबकि पोलैंड तीसरे स्थान पर है। उरूग्वे और दक्षिण अफ्रीका संयुक्त चौथे स्थान पर हैं।
Advertisement
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 20 March 2024 at 19:06 IST