Women's T20 WC 2026: स्मृति मंधाना-शेफाली वर्मा का तूफान, टीम इंडिया ने नीदरलैंड्स को दिया 210 रन का टारगेट

Women's T20 WC 2026: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम नीदरलैंड्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया ने नीदरलैंड्स को 210 रनों का टारगेट दिया है। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने तूफानी पारी खेली।

India Women vs Netherlands Women ICC Womens T20 World Cup 2026 Smriti Mandhana Shafali Verma
Women's T20 WC: मंधाना-शेफाली का धमाका, भारत ने खड़ा किया 209 रनों का पहाड़ | Image: BCCI

India Women vs Netherlands Women: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम नीदरलैंड्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 209 रन बनाए और नीदरलैंड्स को मैच जीतने के लिए 210 रन बनाने होंगे।

इससे पहले नीदरलैंड्स ने टॉस जीतकर पहले भरत को बैटिंग करने का न्योता दिया। टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 209 का स्कोर खड़ा किया। इस मैच में सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (74 रन) और शेफाली वर्मा (55 रन) ने तूफानी अंदाज में अर्धशतकीय पारी खेली।

स्मृति मंधाना की तूफानी पारी

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नीदरलैंड्स के खिलाफ 209 रन का लक्ष्य बनाने में उपकप्तान स्मृति मंधाना से सबसे अहम भूमिका निभाई। मंधाना में महज 47 गेंदों का सामना करते हुए तूफानी अंदाज में 74 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और 1 छक्का लगाया। वहीं, पाकिस्तान के खिलाफ स्मृति ने शानदार 68 रनों की पारी खेली थी। स्मृति अब लगातार दो मैचों में दो अर्धशतक लगा चुकी हैं।

शेफाली वर्मा भी चमकी

स्मृति के अलावा, सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने भी इस मैच में तूफानी अंदाज में रन बनाए। शेफाली ने महज 38 गेंदों का सामना करते हुए ताबड़तोड़ 55 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 10 चौके लगाए। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा के बीच पहले विकेट के लिए 115 रनों की साझेदारी रही। बता दें भारत अपने पहले मैच में ही पाकिस्तान को हरा चुका है और यह महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दूसरा मैच है।

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड