अपडेटेड 2 October 2024 at 22:49 IST
अगले साल पहले खो खो विश्व कप की मेजबानी करेगा भारत
भारत अगले साल पहले खो खो विश्व कप की मेजबानी करेगा, जिसमें 24 देशों और छह महाद्वीपों की 16 पुरुष और महिला टीमें भाग लेंगी।
- खेल समाचार
- 1 min read

Kho Kho News: भारत अगले साल पहले खो खो विश्व कप की मेजबानी करेगा जिसमें 24 देशों और छह महाद्वीपों की 16 पुरुष और महिला टीमें भाग लेंगी। भारतीय खो खो महासंघ (KKFI) ने बुधवार को इसकी घोषणा की।
KKFI ने बयान में कहा,‘‘भारत खो खो का जनक है तथा यह विश्व कप इस खेल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्रतिस्पर्धी भावना को उजागर करेगा। आज इस खेल ने वैश्विक उपस्थिति दर्ज करा ली है और यह 54 देशों में खेला जाता है।
KKFI के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल ने कहा, ‘‘हमारा अंतिम लक्ष्य खो खो को 2032 तक ओलंपिक खेल के रूप में मान्यता दिलाना है और यह विश्व कप उस सपने को साकार करने की दिशा में पहला कदम होगा।’’
Advertisement
ये भी पढ़ें- भारत ने फहराया परचम तो पाकिस्तानी टीम ने तिरंगा थाम कर मनाया जश्न, नजारा देख चौंक उठी दुनिया; VIDEO
Advertisement
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 2 October 2024 at 22:49 IST