IND vs WI: गुवहाटी की पिच पर कैप्टन शुभमन गिल ने लगा दी रिकॉर्डों की झड़ी... दूसरी बार दोहरा शतक लगा कर रोहित शर्मा के इस क्लब में हुए शामिल

IND vs WI 2nd ODI: टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच बुधवार को दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है, जहां कप्तान गिल ने अपने करियर का दूसरा दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया है। इसी के साथ गिल दूसरी बार दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

India vs West Indies 2nd ODI Shubman Gill ODI double hundreds at Guwahati
शुभमन गिल ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, दूसरी बार ठोका दोहरा शतक | Image: BCCI

IND vs WI 2nd ODI: बुधवार, 30 सितंबर को टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां कैरेबियाई बल्लेबाजों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 405 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। वेस्टइंडीज के जवाब में कप्तान शुभमन गिल ने दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया है। गिल ने 117 गेंदों का सामना करते हुए अपने करियर का दूसरा दोहरा शतक लगाया। 

गुवहाटी की पिच पर गिल ने लगा दी रिकॉर्डों की झड़ी

वेस्टइंडीज जे खिलाफ गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने 117 गेंदों में तूफानी दोहरा शतक जड़कर वनडे इतिहास का सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले ईशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ 126 गेंदों में दोहरा शतक लगाया था। 

गिल रोहित शर्मा के इस क्लब में हुए शामिल

गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में शुभमन गिल ने शानदार दोहरा शतक लगाते ही रोहित शर्मा के खास क्लब में शामिल हो गए। बता दें कि इससे पहले रोहित शर्मा ने वनडे में 209, 264, 208*, तीन दोहरा शतक लगाया है, उसके बाद गिल दो दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। 

भारत के लिए ODI में दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज

  • 1.सचिन तेंदुलकर-200*    दक्षिण अफ्रीका, 2010
  • 2. वीरेंद्र सहवाग-219-वेस्टइंडीज,2011
  • 3. रोहित शर्मा-209, 264, 208*    ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका -2013-2017
  • 4. ईशान किशन-210 - बांग्लादेश -2022
  • 5. शुभमन गिल-न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज-2023, 2026

ये भी पढ़ें: Asain Games 2026: कंपाउंड आर्चरी में भारत को मिला सोना, 10 गोल्ड के साथ 11वें दिन भारत पदक तालिका में कहां?
 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड