IND vs WI ODI: कैरेबियाई बल्लेबाजों का तूफान, दूसरे ODI में 3 बल्लेबाजों ने ठोका शतक, टीम इंडिया बैकफुट पर, 406 रनों का लक्ष्य
IND vs WI 2nd ODI: टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच बुधवार को दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है, जहां 3 कैरेबियाई बल्लेबाजों में शतक लगाकर टीम इंडिया को बैकफुट पर ला दिया है। भारत को 406 रनों का लक्ष्य दिया है।
- खेल समाचार
- 2 min read

IND vs WI 2nd ODI: टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां कैरेबियाई बल्लेबाजों ने टीम इंडिया को बैकफुट पर खड़ा कर दिया है। इस मुकाबले में शाई होप, जॉन कैंपबेल और अमीर जांगू ने शतक ठोककर भारतीय गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए हैं। बता दें कि टीम इंडिया इस सीरीज में पहले ही 1-0 से आगे हैं।
इससे पहले इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले वेस्टइंडीज को बैटिंग करने का न्योता दिया। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 405 का विशाल स्कोर खड़ा किया। वहीं, इस मैच में 3 कैरेबियाई बल्लेबाजों ने शतक लगाया। बता दें कि यह वनडे में वेस्टइंडीज का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।
2ND ODI में कैरेबियाई बल्लेबाजों का तूफान
बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में जारी दूसरे वनडे मुकाबले में कैरेबियाई बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली। शाई होप, जॉन कैंपबेल ने अमीर जांगू ने शतक ठोकर टीम इंडिया को बैकफुट पर खड़ा कर दिया है। सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल ने महज 68 गेंदों का सामना करते हुए 101 रन, शाई होप ने 94 गेंदों का समाना करते हुए 104 रन और अमीर जांगू ने 77 गेंदों का समाना करते हुए 114 रनों की पारी खेली।
वेस्टइंडीज का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर
शाई होप, जॉन कैंपबेल ने अमीर जांगू ने वेस्टइंडीज इतिहास के सबसे बड़े स्कोर तक पहुंचाने में सबसे अहम भूमिका निभाई। हालांकि, इस बीच भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुलाई हुई। गुरनूर बरार ने सबसे अधिक 10 ओवर में 96 रन दिए। इसके अलाव, अकीब नबी 10 ओवर में 84 रन, जडेजा 10 ओवर में 75 रन, कुलदीप यादव ने 10 ओवर में 65 रन और प्रसिद्ध कृष्णा ने 5 ओवर में 45 रन लुटाए।
Advertisement
कितने गेंद में और कितने चौके-छक्के लगाए
जॉन कैंपबेल-101 रन, 68 गेंद-9 चौका और 5 छक्के
शाई होप-104 रन, 94 गेंद-8 छक्का चौका और 3 छक्के
अमीर जांगू-114 रन, 77 गेंद-13 चौका और 3 छक्के