IND vs WI ODI: कुलदीप की फिरकी में फंसा वेस्टइंडीज, भारत को दिया 296 रनों का लक्ष्य, जस्टिन ग्रीव्स चमके

IND vs WI 1st ODI: टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मुकाबला खेला जा रहा है, जहां वेस्टइंडीज के भारत को 269 रनों का लक्ष्य दिया है। करेबियन की तरफ से जस्टिन ग्रीव्स के शानदार 101 रनों की पारी खेली।

India vs West Indies 1st ODI
IND vs WI ODI: कुलदीप की फिरकी में फंसा वेस्टइंडीज, भारत को दिया 296 रनों का लक्ष्य | Image: BCCI

IND vs WI 1st ODI: टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 296 रनों का लक्ष्य दिया है। वेस्टइंडीज के लिए सबसे शानदार बल्लेबाजी जस्टिन ग्रीव्स ने की जिन्होंने 101 रनों की पारी खेली।

इससे पहले टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले वेस्टइंडीज को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 295 रन बनाए। टीम इंडिया की तरफ से कुलदीप यादव ने सबसे अधिक 4 विकेट चटकाए। 

कुलदीप की फिरकी में फंसा वेस्टइंडीज

पहले एक दिवसीय मुकाबले में एक समय लग रहा था कि वेस्टइंडीज 300 के पार जाएगा, लेकिन कुलदीप की फिरकी वेस्टइंडीज ऐसा फंसा की उसकी गाड़ी 295 रन पर ही रुक गई। कुलदीप यादव ने 10 ओवर में 40 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। कुलदीप ने शतकवीर जस्टिन ग्रीव्स को भी अपना शिकार बनाया। 

जस्टिन ग्रीव्स ने ठोका पहला ODI शतक

वेस्टइंडीज की तरफ से सबसे शानदार बल्लेबाजी सलामी बल्लेबाज जस्टिन ग्रीव्स ने की। उन्होंने 108 गेंदों का समाना करते हुए 101 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 12 चौके लगाए। 32 साल के जस्टिन ग्रीव्स ने अपने करियर का पहला ODI शतक लगाया। 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड