IND vs PAK: दिवाली के दिन भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला; अंडर-19 एशिया कप में भिड़ेंगी दोनों टीमें, जानें कब और कहां देखें LIVE
IND vs PAK: दिवाली के दिन (8 नवंबर) को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाना है। आइए जानते हैं कि यह रोमंचक मैच कितने बजे से खेला जाएगा और कहां लाइव देख सकते हैं।
- खेल समाचार
- 2 min read

IND vs PAK: दिवाली के दिन यानी रविवार 08 नवंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। जी हां, अंडर-19 एशिया कप में दोनों टीमें दुबई में भिड़ेंगी। बता दें कि टूर्नामेंट में भारत का दूसरा मैच होगा। मेन इन ब्लू ने पहला मैच नेपाल के खिलाफ खेला था, जिसमें 10 विकेट से जीता था। इस टूर्नामेंट और भारत और पाकिस्तान की सबसे खास बात है कि वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे में भी भारतीय टीम में शामिल है।
कब से IND vs PAK का मुकाबला?
अंडर-19 एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला रविवार (08 नवंबर) को भारतीय समय के अनुसार सुबह 10:30 बजे से खेला जाएगा। बता दें कि यह वनडे फॉर्मेट मैच होगा। वहीं, पाकिस्तान का भी यह दूसरा मैच होगा। पाकिस्तान ने पहले मैच यूएई के खिलाफ 9 विकेट से जीत हासिल की थी।
कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग?
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले को आप भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए टीवी पर लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा, मैच को सोनी लिव एप के जरिए लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
टूर्नामेंट के लिए भारत का स्क्वॉड
लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), अर्जुन राजपूत, ईशान सूद, काव्या पटेल, मनल चौहान, मोहित उलवा, यशवीर गौड़, वीके विनीत, यशबर्धन चौहान, रजत बघेल, शाविन विनोद, आर्यन सवसानी, कुशाग्र ओझा।
Advertisement
पाकिस्तान U19 का स्क्वाड
उस्मान खान, जहांगीर बिलाल, अब्दुल कादिर, अहमद हुसैन, अली रजा, हमजा जहूर (w), हसनैन अब्बास डार, मोहम्मद सय्याम, फरहान यूसुफ (c), नकाब शफीक, रिजवानुल्लाह, हुजैफा अहसान, अब्दुल सुभान, मोहम्मद हुजैफा, हयाम खान।