अपडेटेड 5 March 2026 at 21:11 IST

IND vs ENG: संजू सैमसन और शिवम दुबे की आंधी में उड़ गए अंग्रेज, सेमीफाइनल में दिया इंग्लैंड को 254 रनों का टारगेट

IND Vs ENG T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। जीतने वाली टीम 8 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद में फाइनल मैच खेलेगी।

Follow : Google News Icon  
India vs England T20 World Cup 2026 Semi Final
सेमीफाइनल में संजू सैमसन और शिवम दुबे ने मचाई तबाही | Image: X/BCCI

IND Vs ENG T20 World Cup 2026: गुरुवार, 05 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले टीम इंडिया को बैटिंग करने का न्योता दिया।

पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन बहुत जल्दी ही अभिषेक शर्मा आउट हो गए। अभिषेक सिर्फ 9 रन बनाए। हालांकि, इस बीच संजू सैमसन ने एक तरफ ताबड़तोड़ बैटिंग जारी रखी और शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन का विशाल स्कोर बनाए। अब न्यूजीलैंड को इस मैच को जीतने के लिए 254 रन बनाने होंगे। जीतने वाली टीम 8 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद में फाइनल मैच खेलेगी।

संजू सैमसन ने खेली ताबड़तोड़ पारी

पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सेमीफाइनल में ताबड़तोड़ 89 रन की पारी खेली। संजू ने महज 42 गेंदों का समाना करते हुए धमाकेदार अंदाज में 89 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके और सात लंबे-लंबे छक्के लगाए।

ईशान किशन और शिवम दुबे ने खेली उपयोगी पारी

संजू सैमसन के अलावा, ईशान किशन और शिवम दुबे ने टीम के लिए शानदार उपयोगी पारी खेली। ईशान ने 18 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और दो छक्के की मदद से 39 रन बनाए। वहीं, 35 गेंदों का सामना करते हुए शिवम दुबे ने एक चौका और 4 छक्के की मदद से 43 रन की शानदार पारी खेली।  

Advertisement

भारत ने इंग्लैंड को दिया 254 रनों का लक्ष्य

सेमीफाइनल मैच में भारत ने इंग्लैंड को निर्धारित 20 ओवर में ...रन बनाने का लक्ष्य दिया है। इस अहम मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने 7 गेंदों में 9 रन, संजू सैमसन ने 42 गेंदों में 89 रन, ईशान किशन ने 18 गेंदों में 39 रन, शिवम दुबे ने 25 गेंदों में 43 रन, तिलक वर्मा 7 गेंदों में 21 रन, हार्दिक ने 12 गेंदों में 27 रन और अक्षर पटेल ने नाबाद 2 बनाए। अब इंग्लैंड को फाइनल में पहुंचने के लिए निर्धारित 20 ओवर में 254 रन बनाने होंगे।
 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 5 March 2026 at 21:00 IST