अपडेटेड 5 March 2026 at 19:59 IST

IND vs ENG: सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ भी संजू सैमसन का बल्ला गरजा, सिर्फ 26 गेंद पर जड़ दी हाफ सेंचुरी; छक्कों की बौछार

IND Vs ENG T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत बनाम इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। जीतने वाली टीम 8 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच खेलेगी।

Follow : Google News Icon  
Sanju Samson
सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ भी संजू सैमसन का बल्ला गरजा | Image: x/bcci

IND Vs ENG T20 World Cup 2026: गुरुवार, 05 मार्च को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत बनाम इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले भारत को बैटिंग करने का न्योता दिया। मैच में भारत ने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया।

पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन बहुत जल्दी ही अभिषेक शर्मा आउट हो गए। अभिषेक ने 7 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 9 रन बनाए। हालांकि, इस बीच संजू सैमसन ने एक तरफ से ताबड़तोड़ बैटिंग जारी रखी और शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने महज 26 गेंदों में 50 रन बना लिए। 

संजू ने 26 गेंदों में 50 रन बनाए

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे सेमीफाइनल में संजू सैमसन का शानदार प्रदर्शन जारी है। उन्होंने महज 26 गेंदों का सामना करते हुए ताबड़तोड़ 50 रन की पारी खेली। शुरुआत से ही संजू ने चौके और छक्के की बारिश कर दी। उन्होंने छक्के मारकर ही अपना अर्धशतक पूरा किया। आपको बता दें कि सुपर 8 में वेस्टइंडीज के खिलाफ संजू ने नाबाद 97 रन की पारी खेली थी।

भारत विशाल स्कोर की तरफ

सेमीफाइनल मुकाबले में भारत विशाल स्कोर की तरफ बढ़ रहा है। भारत इस अहम मुकाबले में भारत करीब 250 से अधिक रन बनाना चाहेगा ताकि मैच को आसानी से जीतकर फाइनल में जगह पक्की करें। फिलहाल, भारत एक मजबूत स्तिथि में है। वहीं, ईशान किशन ने शानदार 18 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हो गए।

Advertisement

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 5 March 2026 at 19:48 IST