IND A vs AFG A: भारत ने अफगानिस्तान 101 रन से रौंदा; तिलक-प्रियांस चमके, खामोश रहे वैभव

IND A vs AFG A: इंडिया-ए ने ट्राई सीरीज के 5वें मुकाबले में अफगानिस्तान-ए को 101 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही इंडिया-ए के फाइनल में जाने की उम्मीद बरकरार हो गई है। इस मैच में तिलक और प्रियांस ने शानदार पारी खेली।

IND A vs AFG A
भारत ने अफगानिस्तान 101 रन से रौंदा; तिलक-प्रियांस चमके | Image: bcci

IND A vs AFG A: बुधवार, 17 जून को इंडिया-ए बनाम अफगानिस्तान-ए के बीच ट्राई सीरीज का 5वां मुकाबला खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने अफगान को 101 रनों से रौंद दिया है। इसी के साथ डिया-ए के फाइनल में जाने की उम्मीद बरकरार हो गई है।

इससे पहले इंडिया ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 5 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 319 रन बनाए। इसके जवाब में अफगानिस्तान 36.5 ओवर में 218 रन पर ऑलआउट हो गई। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को जीवंत रखा है।

निशांत सिंधु की धारदार गेंदबाजी

अफगानिस्तान 36.5 ओवर में 218 रन पर ऑलआउट करने में निशांत सिंधु की धारदार गेंदबाजी रही। निशांत ने 6.5 ओवर में सिर्फ 31 रन देकर 4 विकेट चटकाए। इसके अलावा, यश ठाकुर ने 7 ओवर में 48 रन देकर 2 विकेट लिए। इसके अलावा, अंशुल, विप्रज, सूर्यांश शेडगे  और अंशुल रॉय ने 1-1 विकेट लिए। 

तिलक-प्रियांस की अर्धशतकीय पारी

दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम खेले जा रहे हैं मुकाबले में कप्तान तिलक वर्मा और सलामी बल्लेबाज प्रियांस आर्या ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। तिलक ने 75 गेंदों का सामना करते हुए 59 रन बनाए। वहीं, प्रियांस ने 42 गेंदों का सामना करते हुए 58 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 1 छक्का लगाया।

Advertisement

कुमार कुशाग्र भी चमके

इस मैच में कुमार कुशाग्र ने भी शानदार पारी खेली। कुमार कुशाग्र ने 67 गेंदों का सामना करते हुए 58 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके लगाए। वहीं, इस मैच में वैभव सूर्यवंशी 28 गेंदों में 38 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के लगाए।

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड