IND Vs SL: टीम इंडिया के लिए Toxic ना बन जाए बारिश, कोलंबो टेस्ट के चौथे दिन बना रहेगा खतरा, WTC का सपना भी टूटेगा?
कोलंबो में खेले जा रहे भारत और श्रीलंका के बीच के दूसरे टेस्ट मैच में यूं तो भारत 503 रन के विशाल स्कोर के कारण मजबूत स्थिति में है और जीत के करीब भी है। लेकिन इस जीत पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है।
- खेल समाचार
- 2 min read

IND Vs SL: कोलंबो में खेले जा रहे भारत और श्रीलंका के बीच के दूसरे टेस्ट मैच में यूं तो भारत 503 रन के विशाल स्कोर के कारण मजबूत स्थिति में है और जीत के करीब भी है। लेकिन इस जीत पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। तीसरे दिन भी मुकाबले के दौरान दोनों टीमों को कई बार बारिश का सामना करना पड़ा।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अब आज बारिश की 97 प्रतिशत संभावना है। ऐसे में भारतीय फैंस इस बात से चिंतित है कि कई बारिश भारत के लिए ‘टॉक्सिक’ ना बन जाए। वैसे भी आज अभिनेता यश की नई फिल्म टॉक्सिक रिलीज हो चुकी है।
दिनुशा डटे हुए हैं
तीसरे दिन श्रीलंका के सोनल दिनुशा ने अच्छी बल्लेबाजी से 85 रन तक की पारी खेली। अब आज मुकाबले के चौथे दिन भी भारतीय टीम का सबसे पहले लक्ष्य दिनुशा का विकेट लेना होगा ताकि वो और अधिक स्कोर ना खड़ा कर सकें। दिनुशा के साथ लाहिरू कुमारा भी क्रीज़ पर मौजूद थे जो कल के खेल में भले ही 8 रन बनाए थे लेकिन आज अपना कमाल दिखा सकते हैं।
हर घंटे आएगी बारिश ?
गौरतलब है कि मौसम की रिपोर्ट के अनुसार आज मैच के चौथे दिन हर घंटे बारिश की भविष्यवाणी की गई है। सुबह 9 बजे खेल शुरू होने के समय बारिश की संभावना 75 प्रतिशत बताई जा रही है। तो वहीं सुबह 10 बजे बारिश की संभावना 49 प्रतिशत, 11 बजे 75 प्रतिशत, 12 बजे 68 प्रतिशत, 1 बजे 49 प्रतिशत और 2 बजे तक 56 प्रतिशत बारिश की संभावना बताई जा रही है।
Advertisement
बता दें कि बारिश की संभावना दोपहर बाद भी बनी रहेगी क्योंकि बारिश की संभावना 3 बजे 63 प्रतिशत, 4 बजे 45 प्रतिशत, 5 बजे 53 प्रतिशत और 6 बजे 45 प्रतिशत बताई जा रही है।
WTC का टूटेगा सपना
बारिश का खतरा चौथे दिन के बाद पांचवें दिन भी बना रहेगा। ऐसे में अगर ये मुकाबला ड्रॉ होता है तो भारत का वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के फाइनल में पहुंचने का सपना टूट सकता है।