IND vs NZ 2nd T20: रायपुर टी20 में सूर्यकुमार यादव ने जीता टॉस लेकिन टीम इंडिया को झटका, अक्षर पटेल बाहर; कुलदीप-हर्षित की एंट्री
IND vs NZ 2nd T20: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच होने वाले दूसरा टी20 में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। टीम में दो बदलाव किया गया है। टीम में कुलदीप और हर्षित राणा को शामिल किया गया है।
- खेल समाचार
- 2 min read

IND vs NZ 2nd T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा टी20 मैच शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, रायपुर में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत की तरफ से टीम में दो बदलाव किए गए हैं। दूसरे टी20 मैच में हर्षित राणा के अलावा कुलदीप यादव को जगह मिली है। भारत इस सीरीज में पहले ही 1-0 से आगे हैं। ऐसे में न्यूजीलैंड बराबर करना चाहेगा और भारत 2-0 से आगे बढ़ाना चाहेगा।
भारत की प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।
अक्षर और बुमराह टीम से बाहर
भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच जारी 5 मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मैच में भारत की तरफ से टीम में दो बदलाव किए गए हैं। दूसरे टी20 मैच में हर्षित राणा के अलावा कुलदीप यादव को जगह मिली है। वहीं, अकाशर पटेल और जसप्रीत बुमराह टीम से बाहर है। पिछले मैच में अक्षर को उंगली में चोट लगी थी।