अपडेटेड 30 November 2024 at 21:45 IST

BIG BREAKING: चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर हाइब्रिड मॉडल तय, PCB चीफ नकवी ने कर लिया स्वीकार; VIDEO

2025 चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर बड़ी खबर आई है। PCB चीफ मोहसिन नकवी ने बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने लगभग हाइब्रिड मॉडल की बात स्वीकारी है।

Follow : Google News Icon  
icc champions trophy hybrid model decided pcb chief Naqvi statement
चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर PCB चीफ का बयान | Image: PCB

2025 में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी (ICC Champions Trophy 2025) को लेकर बड़ी खबर आई है। मीडिया और सोशल मीडिया पर चल रहे कंफ्यूजन के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चीफ मोहसिन नकवी का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए हाइब्रिड मॉडल की बात लगभग स्वीकार कर ली है। 

PCB चीफ मोहसिन नकवी ने दुबई में आज शनिवार को 2024 अंडर 19 एशिया कप में भारत और पाकिस्तान मैच के बाद मीडिया से बात की। इस दौरान वो चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर खुलकर बात करते नजर आए। 

इस दौरान जब मोहसिन नकवी से पूछा गया कि क्या हाइब्रिड मॉडल अपनाया जाएगा तो उन्होंने कहा कि जो फैसला लिया जाएगा क्रिकेट की बेहतरी के लिए लिया जाएगा। कराची में PCB के एक सूत्र ने जो कुछ बताया, उसकी पुष्टि दुबई में PCB के प्रमुख मोहसिन नकवी ने भी कुछ घंटों बाद की। टूर्नामेंट फरवरी-मार्च में होना है और भारत ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया है।

चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर क्या बोले नकवी?

Advertisement

दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप का मैच खत्म होने के बाद नकवी ने पत्रकारों से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा- 

मैं इस पर ज्यादा टिप्पणी नहीं करना चाहता, क्योंकि इससे चीजें बिगड़ सकती हैं। हमने अपना दृष्टिकोण ICC को बता दिया है, भारतीयों ने भी अपना पक्ष रखा है। कोशिश ये सुनिश्चित करना है कि सभी के लिए फायदा हो। क्रिकेट को जीतना चाहिए, ये सबसे महत्वपूर्ण है, लेकिन सभी के सम्मान के साथ। हम वही करेंगे जो क्रिकेट के लिए सबसे अच्छा होगा। हम जो भी फॉर्मूला अपनाएंगे, वो समान शर्तों पर होगा। पाकिस्तान का गौरव सबसे महत्वपूर्ण है। हमें ये सुनिश्चित करना होगा कि क्रिकेट जीते, लेकिन पाकिस्तान का गौरव भी बरकरार रहे। 

PCB ने लिया यू-टर्न

Advertisement

बता दें कि PCB ने पहले टूर्नामेंट के बहिष्कार की धमकी दी थी, लेकिन अब वो नरम नजर आ रहा है। PCB ने कहा था कि अगर उसे मेजबानी के पूर्ण अधिकार नहीं दिए गए और भारत की न्यूट्रल वेन्यू की मांग स्वीकार कर ली गई तो वो टूर्नामेंट का बहिष्कार करेगा। दुबई में जब PCB चीफ नकवी से पूछा गया कि क्या पाकिस्तान अब इस व्यवस्था के लिए राजी हो गया है तो नकवी ने जवाब दिया- 

देखते हैं क्या होता है। मेरी कोशिश ये सुनिश्चित करना है कि कोई एकतरफा व्यवस्था न हो। ऐसा नहीं होना चाहिए कि हम भारत जाएं और वो हमारे देश में न आएं। विचार ये है कि इसे हमेशा के लिए समान शर्तों पर सुलझा लिया जाए। 

ये भी पढ़ें- Champions Trophy: भारत के आगे नहीं चला जोर, अब फड़फड़ा रहे PCB चीफ; UAE बोर्ड प्रमुख से की मुलाकात

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 30 November 2024 at 20:37 IST