भारत के दिग्गज गोलकीपर पीएर श्रीजेश का बढ़ा कद, हॉकी की वैश्विक संस्था में मिली बड़ी जिम्मेदारी

भारतीय हॉकी टीम के दिग्गज गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। श्रीजेश को FIH में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Indian Hockey Team Goalkeeper PR Shreejesh
भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश को मिली बड़ी जिम्मेदारी | Image: PTI

PR Shreejesh Appointed Co-Chairman of FIH Athletes Committee: भारतीय हॉकी टीम के दिग्गज गोलकीपर पीआर श्रीजेश का कद बढ़ गया है। उन्हें हॉकी की वैश्विक संचालन संस्था इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन (FIH) में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। 

दरअसल पीआर श्रीजेश को अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) की नई FIH एथलीट समिति के सह-अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। उनके साथ चिली महिला टीम की डिफेंडर कैमिला कैरम को भी यही पद दिया गया है। ये जोड़ी FIH में खिलाड़ियों के नजरिए को रखेगी।

बता दें कि FIH एथलीट समिति एक सलाहकार निकाय के रूप में कार्य करती है । ये FIH कार्यकारी बोर्ड, FIH समितियों, सलाहकार पैनलों और अन्य निकायों को सिफारिशें करती हैं। 

FIH अध्यक्ष तैय्यब इकराम ने नियुक्तियों के बाद एक बयान में कहा- 

Advertisement

खिलाड़ी हमेशा FIH के सभी खेल प्रयासों के केंद्र में रहे हैं। जब FIH ने अपनी नई ‘सशक्तीकरण और सहभागिता’ रणनीति जारी की तो इसमें खिलाड़ियों को प्राथमिकता देने के दृष्टिकोण को शामिल किया गया। ये दुनिया भर के खिलाड़ियों के कल्याण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। 

नवनियुक्त सह-अध्यक्ष श्रीजेश ने कहा कि एक एथलीट के रूप में ये उनके लिए एक बड़ा सम्मान और जिम्मेदारी है। भारतीय खिलाड़ी ने कहा कि एथलीट समिति का हिस्सा होना अपने आप में उनके लिए एक बड़ा सम्मान है। सह-अध्यक्ष के रूप में शामिल होना एक अतिरिक्त जिम्मेदारी है। वो हॉकी खिलाड़ियों की बेहतरी के लिए कैमिला और समिति के सभी सदस्यों के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं। 

ये भी पढ़ें- IPL 2024: राजस्थान के खिलाफ खेलेंगे दिल्ली कैपिटल्स के ये दो दिग्गज प्लेयर, गांगुली ने किया कंफर्म

Advertisement
Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड