CWG 2026: वेटलिफ्टिंग में हरजिंदर और 10,000m रेस में गुलवीर ने जीता सिल्वर, भारतीय बॉक्सरों ने पक्के किए 3 और मेडल

CWG 2026: ग्लासगो में भारतीय एथलीटों ने इतिहास रच दिया। वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर ने महिलाओं के 69kg वर्ग में करियर का बेस्ट प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता। वहीं, गुलवीर सिंह ने 10,000 मीटर दौड़ में सिल्वर जीतकर नया कीर्तिमान बनाया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CWG 2026
भारत की झोली में दो और मेडल | Image: X

Commonwealth Games 2026: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है। दो और मेडल भारत की झोली में आ गए हैं। मंगलवार (28 जुलाई) को वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर और लंबी दूरी के रनर गुलवीर सिंह ने अपने-अपने मुकाबलों में सिल्वर मेडल जीते हैं। यही नहीं, भारतीय बॉक्सरों ने भी सेमीफाइनल में जगह बनाकर कम से कम तीन और मेडल पक्के कर दिए हैं।

वेटलिफ्टिंग में भारत को एक और मेडल

29 साल की भारतीय वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर ने महिलाओं की 69 किलो कैटगरी में कमाल का प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। यह उनके करियर का अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है। इससे पहले बर्मिंघम खेलों में उन्होंने 71 किलो कैटगरी में ब्रॉन्ज  मेडल जीता था। उनकी इस जीत के साथ ही इन खेलों की वेटलिफ्टिंग में भारत को कुल 7 मेडल मिल चुके हैं।

सिल्वर मेडल जीतने पर भारतीय वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर ने कहा कि मैं अपने प्रदर्शन से बहुत खुश हूं, मैं अपना मेडल अपने परिवार को समर्पित करूंगी। मैं इंडियन फेडरेशन और भारत सरकार की शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने हमें यहां तक पहुंचने में मदद की।

गुरवीन ने रचा इतिहास

दूसरी ओर गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। वे कॉमनवेल्थ गेम्स की इस रेस में मेडल हासिल करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

Advertisement

तेज बारिश और पानी से भरे ट्रैक की मुश्किलों के बावजूद गुलवीर ने जबरदस्त जज्बा दिखाया। पूरी रेस में वे आगे चल रहे एथलीटों के साथ टिके रहे और आखिरी राउंड में पूरी ताकत झोंकते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया। गुलवीर ने यह रेस 27:49.78 समय में पूरी की। वे गोल्ड जीतने वाले ऑस्ट्रेलिया के काई रॉबिन्सन (27:48.93) से महज 0.85 सेकंड पीछे रह गए।

बॉक्सिंग में भारत के तीन मुक्केबाजों- प्रिया घंघास (60 kg), प्रीति पवार (54 kg) और जादुमनी सिंह (55 kg) ने अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इसके साथ ही भारत के लिए कम से कम 3 मेडल पक्के हो गए हैं।

Advertisement

प्रीति ने निकोल क्लाइड को 5-0 से, प्रिया ने नियाम मिशेल को 4-1 से और जादुमनी ने मवेंगो मवाले को हराकर यह जीत दर्ज की। हालांकि, परवीन हुड्डा और कपिल पोखरिया अपने-अपने मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

भारत इस समय पदक तालिका में 9वें नंबर पर है। देश के पास अब तक 2 गोल्ड, 7 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मिलाकर कुल 12 मेडल आ चुके हैं। इनमें से 7 मेडल अकेले वेटलिफ्टिंग में मिले हैं।

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए कोच वीवीएस लक्ष्मण, जिम्बाब्वे सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद कही ये बड़ी बात

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड