भारत-पाकिस्तान मैच से पहले पारा हाई, 'बकवास करना बंद करो, दोबारा मेरे मुंह न लगना, दफा हो...', इस PAK खिलाड़ी पर फूटा हरभजन सिंह का गुस्सा
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मैच से ठीक पहले टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पाकिस्तानी खिलाड़ी की जमकर क्लास लगाते हुए नजर आ रहे हैं। भज्जी ने कहा 'तेरी धज्जियां उड़ा दूंगा।'
- खेल समाचार
- 2 min read

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान टीम के बीच 15 फरवरी को कोलंबो में मुकाबला खेला जाएगा। मैच में अभी दो दिन का समय है, लेकिन उससे पहले ही मैच को लेकर माहौल एकदम गरम हो गया है। इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम के पूर्व और दिग्गज खिलाड़ी हरभजन सिंह का एक वी वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पाकिस्तानी खिलाड़ी तनवीर अहमद को जमकर लताड़ा है। इस वीडियो पर फैंस भी जमकर कॉमेंट्स कर रहे हैं।
हरभजन सिंह ने तनवीर अहमद को जमकर लताड़ा
हरभजन सिंह ने तनवीर अहमद को जमकर लताड़ते हुए कहा 'ये तनवीर अहमद है, जो पाकिस्तान से तीन-चार मैच खेला है और ये हरकते ऐसी करता है, जैसे इमरान खान या वशीम अकरम हो। इतने बड़े-बड़े क्रिकेटर हुए हैं ये तो कभी कुछ नहीं बोलते, तेरे जैसे बंदे जो ना तीन में ना तेरह में, ऐसे बंदे क्या-क्या बोलते हैं। लानत है तेरे पर।'
बकवास करना बंद करो-हरभजन सिंह
हरभजन सिंह इस वीडियो में आगे कहते हैं कि तनवीर अहमद अपने-आप में झाँको, तुम बकवास करना बंद करो, अपने खिलाड़ियों के लिए भी और हमारे यहां देखों मत और झांको मत। आगे वो कहते हैं कि तुम्हारे यहां क्या हो रहा है, क्या नहीं हो रहा है, उधर देखों ना।
दफा हो, दोबारा मेरे मुंह न लगना
आगे इस वीडियो में हरभजन सिंह बोलते हैं कि रही बात मेरी, तो क्या ही तुझे बताऊ, दफा हो मेरी नज़रों से। दुबारा मेरे मुंह न लगाना। इस बार कुछ नहीं कहा, लेकिन अगली बार तेरी धज्जियां उड़ा दूंगा।