BREAKING: T20 World Cup सेमीफाइनल से पहले गुयाना में कैसा है मौसम? देखिए स्टेडियम का ताजा VIDEO

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है। मैच से ठीक पहले गुयाना के स्टेडियम का ताजा वीडियो सामने आया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
IND vs ENG Semifinal
गुयाना में भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल | Image: AP

T20 World Cup 2024: भारत और इंग्लैंड के बीच गुयाना में आज रात T20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल खेला जाना है। इस नॉकआउट मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है, क्योंकि गुयाना का मौसम खराब बताया जा रहा है, लेकिन इस बीच बड़ी खबर आई है। 

गुयाना में इस समय कैसा मौसम है। बारिश हो रही है या नहीं, इसकी जानकारी सामने आई है। मैच के ठीक पहले स्टेडियम का ताजा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपको खुशी मिलेगी। दरअसल इस समय गुयाना में बारिश नहीं हो रही है। 

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और T20 वर्ल्ड कप में इंग्लिश कमेंट्री कर रहे दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने सोशल मीडिया पर स्टेडियम का वीडियो शेयर किया है। वहीं टूर्नामेंट के ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने भी स्टेडियम की ताजा तस्वीरें जारी की हैं। 

गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम के सोशल मीडिया पर सामने आए ताजा वीडियो और तस्वीरों को देखकर साफ जाहिर है इस वक्त यहां मौसम अच्छा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मैदान से कवर हटाए जा रहे हैं। कुछ तस्वीरों में कवर हटे हुए भी दिख रहे हैं। ग्राउंड्समैन्स की ओर से पिच को देखा परखा जा रहा है। अगर अब बारिश नहीं आती है तो कहा जा सकता है कि टॉस समय पर होगा और मैच भी तयशुदा समय पर शुरू होगा। 

Advertisement

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: गुयाना में रद्द हुआ सेमीफाइनल तो भी भारत का फाइनल खेलना क्यों है पक्का? समझिए गणित

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड