Gautam Gambhir: 'गौतम गंभीर को कभी कोच नहीं बनाएंगे...' आयरलैंड से हार के बाद इस क्रिकेट बोर्ड ने उड़ाया सरेआम मजाक
Gautam Gambhir: टीम इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ मिली काकरी हार के बाद टीम से लेकर कोच तक की जमकर आलोचना हो रही है। इस बीच आयरलैंड से हार के बाद कोच गौतम गंभीर को लेकर आइसलैंड क्रिकेट ने ऐसी बात कर दी, जो जमकर वायरल हो रही है।
- खेल समाचार
- 2 min read

Gautam Gambhir: भारत बनाम आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला रविवार, 28 जून को खेला गया, जिसे आयरलैंड नें जीतकर सीरीज को अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया की इस करारी हार के बाद जमकर आलोचना का सामना करना पड़ा कि सितारों से सजी टीम इंडिया आयरलैंड जैसी टीम से सीरीज तक हार गई।
भारत का टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप होना, भारतीय फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं रहा। इस काकरी हार के बाद टीम के हेड कोच गौतम गंभीर की भी जमकर आलोचना हुई। इस बीच आइसलैंड क्रिकेट ने तंज कसते हुए उन्हें अपने कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बनाने से साफ इनकार कर दिया। आइसलैंड का एक्स पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
'गौतम गंभीर को कभी कोच नहीं बनाएंगे...'-आइसलैंड क्रिकेट
आयरलैंड से करारी हार मिलने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर को आइसलैंड क्रिकेट ने तंज कसते एक्स पर लिखा 'हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि हम गौतम गंभीर को अपने कोचिंग स्टाफ में शामिल नहीं करना चाहते। हालांकि, उनमें प्रतिभा स्पष्ट रूप से है। उन भारतीय खिलाड़ियों को लेकर आयरलैंड में ऐसे नतीजे देना वाकई असाधारण प्रतिभा का काम है।'
टीम इंडिया का अगला दौरा कब?
आयरलैंड से हारने के बाद श्रेयास अय्यर की टीम इस सप्ताह के आखिर में इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना होगी। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज के अलावा, तीन वनडे मैचों की सीरीज खेला जाएगा। टी20 मैचों की सीरीज का आगाज एक जुलाई से होगा और आखिरी मुकाबला 11 जुलाई को खेला जाएगा। वहीं, पहला वनडे मुकाबला 14 जुलाई को, दूसरा 16 जुलाई और अंतिम मैच 19 जुलाई को खेला जाएगा।