sb.scorecardresearch

पब्लिश्ड 19:03 IST, May 13th 2024

जब ऑस्कर विनिंग गाने ‘नाटू-नाटू’ पर जमकर झूमे WWE के 4 सुपरस्टार, वायरल हो रहा VIDEO

WWE के कुछ सुपरस्टार्स का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो भारतीय ब्लॉकबस्टर फिल्म RRR के 'नाटू-नाटू' गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं।

Reported by: DINESH BEDI
Follow: Google News Icon
  • share
4 WWE superstars danced to the Oscar winning song 'Natu-Natu'
जब ऑस्कर विनिंग गाने ‘नाटू-नाटू’ पर जमकर झूमे WWE के 4 सुपरस्टार | Image: X

WWE Superstars Dance on Natu-Natu Song: भारतीय सिनेमा और संगीत ने पूरी दुनिया में अपनी धाक जमाई है। पिछले एक दशक से ग्लोबल लेवल पर भारत का कद काफी बढ़ा है, जिसका ताजा उदाहरण ब्लॉकबस्टर फिल्म RRR का नाटू-नाटू (Natu Natu) गाना है, जिसने पिछले साल दुनिया का सबसे बड़ा अवॉर्ड ‘ऑस्कर’ (Oscar) जीता था। 

RRR के इस गाने ने भारत ही नहीं दुनियाभर में वाहवाही बटोरी थी। यही वजह है कि इसे ऑस्कर के लिए चुना गया था। फिल्म और गाने को आए 2 साल से भी ज्यादा समय हो गया है, लेकिन इसका क्रेज अब भी कम नहीं हुआ है। ये गाना सुनते ही हर कोई थिरकने लगता है। यहां तक WWE के सुपरस्टार भी खुद को इस गाने पर डांस करने से नहीं रोक पाए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें WWE के 4 स्टार रेसलर 'नाटू-नाटू' पर जमकर झूमते नजर आ रहे हैं। 

जिंदर महल संग झूमे WWE सुपरस्टार

सोशल मीडिया पर वायरल ये वीडियो पिछले साल का है। इस वीडियो में भारतीय मूल के WWE रेसलर जिंदर महल के साथ अन्य विदेशी पहलवान भी झूमते नजर आ रहे हैं। दरअसल ये वीडियो पिछले साल भारत में हुए WWE सुपरस्टार स्पेक्टेकल की है, जिसकी मेजबानी हैदराबाद में हुई थी। जिंदर महल समेत कई WWE सुपरस्टार इस इवेंट के लिए भारत आए थे। इसी दौरान रिंग पर जिंदर महल ने ड्यू मैकइंटायर, जैमी जेन और मैट रिडल 'नाटू-नाटू' गाने पर डांस मूव्स दिखाए थे।

भारत में WWE की जबरदस्त फैन फॉलोइंग

बता दें कि भारत में WWE के बेशुमार फैंस हैं। जबरदस्त फैन फॉलोइंग के कारण WWE का भारत से एक खास कनेक्शन है। इतना ही नहीं कई भारतीय रेसलर्स WWE में जलवा बिखेर चुके हैं और अब भी दिखा रहे हैं। 'द ग्रेट खली' को भला कौन भूल सकता है, जिन्होंने अपने डेब्यू पर ही WWE के सबसे खतरनाक रेसलर अंडरटेकर को सबक सिखाया था। वहीं जिंदर महल भी भारतीय मूल के रेसलर हैं। खली और महल दोनों WWE चैंपियन रह चुके हैं। 

ये भी पढ़ें- न नीला न भगवा, T20 World Cup के लिए इस जर्सी में अमेरिका पहुंचेगी भारतीय टीम; VIDEO

अपडेटेड 19:03 IST, May 13th 2024