BCCI का एक्शन, इंग्लैंड के इस धाकड़ खिलाड़ी पर IPL में लगा 2 साल का बैन, वजह जानकर फैंस हैरान
IPL 2026: आईपीएल से पहले दिल्ली कैपिटल्स को 440 वोल्ट का तगड़ा झटका लगा है। टीम का स्टार ओपनर आईपीएल 2026 से अपना नाम वापस ले लिया है।
- खेल समाचार
- 3 min read

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का रोमांच बहुत जल्द शुरू होने वाला है। इस साल IPL 2026 का आगाज 28 मार्च से शुरू होने वाला है। लीग का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
आईपीएल से पहले दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए एक बुरी खबर आई है, जिसकी वजह से टीम और DC के फैंस को तगड़ा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट आईपीएल 2026 से अपना नाम वापस ले लिया है। बेन डकेट के बाहर होते ही दिल्ली को ओपनिंग को लेकर परेशानी हो सकती है।
IPL से बेन डकेट ने वापस लिया नाम
रिपोर्ट्स के मुताबिक इंग्लैंड के सलामी और स्टार बल्लेबाज बेन डकेट दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे। आईपीएल शुरू होने से पहले ही बेन डकेट ने अपना नाम वापस ले लिया। बताया जा है कि यह फैसला उन्होंने अपना इंग्लैंड करियर बचाने के लिए लिया है। बेन डकेट को दिल्ली टीम में बतौर ओपनिंग के रूप में शामिल किया गया था।
दो साल के लिए IPL से बैन
दिल्ली कैपिटल्स ने बेन डकेट को 2 करोड़ रुपये में खरीदा था। इंडियन प्रीमियर लीग से नाम वापस लेने के साथ ही बेन डकेट को 2 साल का बैन झेलना पड़ेगा। यानी बेन डकेट अगले दो सालों के लिए आईपीएल के किसी भी टीम में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। बेन डकेट को आगामी सीजन में कोई भी टीम नहीं खरीदेगी। आपको बता दें कि 2025 के मेगा ऑक्शन से पूर्व BCCI ने ये नियम बनाए थे।
Advertisement
दिल्ली कैपिटल्स का आईपीएल शेड्यूल
- 1 अप्रैल 2026: LSG vs DC- 7:30 बजे, लखनऊ
- 4 अप्रैल 2026: DC vs MI- 3:30 बजे, दिल्ली
- 8 अप्रैल 2026: DC vs GT- 7:30 बजे, दिल्ली
- 11 अप्रैल 2026: CSK vs DC- 7:30 बजे, चेन्नई
IPL 2026 के लिए दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वाड
केएल राहुल, मिचेल स्टार्क, अक्षर पटेल (कप्तान), कुलदीप यादव, ट्रिस्टन स्टब्स, टी. नटराजन, मुकेश कुमार, नितीश राणा, अभिषेक पोरेल, आशुतोष शर्मा, समीर रिजवी, करुण नायर, डेविड मिलर, पथुम निसांका, पृथ्वी शॉ, आकिब नबी डार, लुंगी एनगिडी, काइल जैमीसन, दुष्मंथा चमीरा, विप्रज निगम, माधव तिवारी, अजय मंडल, त्रिपुरा विजय, साहिल पारख।