FiFa World Cup 2026: वर्ल्ड कप आजाग से पहले क्रिस्टियानो रोनाल्डो के सोशल मीडिया पोस्ट से विपक्षी टीमों में मची खलबली, DR कांगों के छूटेंगे पसीने
FiFa World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। इस साल यह विश्व कप अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा की मेजबानी में खेला जाने वाला है। इसके लिए सभी टीमों ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। इस बीच क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने भी हुंकार भर दी है।
- खेल समाचार
- 2 min read

FiFa World Cup 2026: आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी और विराट कोहली के बाद खेल प्रेमियों की नजरें अब फीफा वर्ल्ड कप 2026 पर है। दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट फीफा वर्ल्ड कप 2026 का 23वां संस्करण 11 जून से शुरू होने वाला है।
इस साल फीफा वर्ल्ड कप अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा मेजबानी कर रहे हैं। 11 जून से शुरू होने वाले इस महाकुंभ का फाइनल मुकाबला 19 जुलाई को खेला जाएगा। इस बीच दुनिया से सबसे चर्चित और महान फूटबॉलर खिलाड़ियों में शुमार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने भी विश्व को के लिए हुंकार भर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से बताया कि वर्ल्ड मिशन के लिए एकदम तैयार है।
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने शुरू किया अभ्यास
पुर्तगाल के फुटबॉलर दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो "विश्व मिशन" के लिए पूरी तरह तैयार हैं, क्योंकि उन्होंने मंगलवार को फीफा विश्व कप अभियान के उद्घाटन मैच से पहले टीम के साथ प्रशिक्षण शुरू कर दिया है। पुर्तगाल टीम के आधिकारिक एक्स हैंडल ने अपनी टीम के प्रशिक्षण सत्र की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें खिलाड़ी वो मुस्कुराते हुए एक साथ पोज दे रहे हैं।
रोनाल्डो ने अपने पोस्ट कैप्शन में क्या लिखा?
फीफा वर्ल्ड कप के लिए अभ्यास से पहले क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक फोटो शेयर किया। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा 'विश्व मिशन की शुरुआत!' रोनाल्डो के इस एक पोस्ट ने इंटरनेट की दुनिया में मानों तहलका मचा दिया।
Advertisement
छठी बार फीफा विश्व कप में भाग लेंगे
क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने पहले विश्व कप खिताब की तलाश में हैं, जो उनके लिए जीतने के लिए एकमात्र खिताब बचा है। 41 वर्षीय खिलाड़ी इस साल रिकॉर्ड तोड़ छठी बार फीफा विश्व कप में भाग लेंगे, उन्होंने 2004 में टूर्नामेंट में पदार्पण किया था।
पुर्तगाल 17 जून को डीआर कांगो के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा, उसके बाद 23 जून को उज्बेकिस्तान के खिलाफ खेलेगा और समूह चरण का उनका आखिरी मैच 27 जून को कोलंबिया के खिलाफ होगा।