अपडेटेड 22 April 2025 at 14:16 IST
तलाक की धमकी, दूसरी लड़कियों से बातचीत... बुरे फंसे क्रिकेटर अमित मिश्रा, पत्नी ने लगाया आरोप, मांगा 1 करोड़
Cricketer Amit Mishra: आईपीएल में खेल चुके पूर्व क्रिकेटर अमित मिश्रा मुसीबत में फंस गए हैं। उनकी पत्नी ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है।
- खेल समाचार
- 2 min read

Cricketer Amit Mishra Domestic Violence: आईपीएल में खेल चुके पूर्व क्रिकेटर अमित मिश्रा मुसीबत में फंस गए हैं। उनकी पत्नी ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। अमित मिश्रा की पत्नी गरिमा तिवारी ने उनपर मारपीट और घरेलू हिंसा करने का आरोप लगाया है। ये केस न्यायिक मजिस्ट्रेट सप्तम की अदालत में दाखिल किया गया है। गरिमा तिवारी और उनके परिवार ने क्रिकेटर अमित मिश्रा से एक करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा है।
गरिमा मिश्रा के अनुसार, उनकी शादी 26 अप्रैल 2021 को हुई थी। उन्होंने बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही होंडा सिटी कार और 10 लाख रुपये की मांग को लेकर उन पर लगातार दबाव बनाया गया। उन्होंने यह भी कहा कि वह पति के साथ किदवई नगर की आरबीआई कॉलोनी में रहने लगी थीं, लेकिन वहां भी ससुराल वालों का दखल बना रहा।
दूसरी लड़कियों से बातचीत करने का आरोप
गरिमा मिश्रा ने अमित मिश्रा पर आरोप लगाया कि वो उनके साथ मारपीट और गाली-गलौच करते थे। दहेज के लिए ससुराल वालों ने भी बहुत परेशान किया। अमित उनसे कमाई छीन लेता था और सोशल मीडिया पर दूसरी लड़कियों से बातचीत करता था। गरिमा ने कोर्ट को कहा कि अमित बार-बार तलाक की धमकी भी देता था।
अमित मिश्रा की पत्नी गरिमा मिश्रा ने बताया कि लगातार मानसिक और शारीरिक तनाव से वो डिप्रेशन में चली गईं थीं। उन्होंने आत्महत्या करने की भी कोशिश की, लेकिन माता-पिता सही समय पर पहुंचकर उन्हें बचा लिया।
Advertisement
बता दें कि कानपुर में जन्मे अमित मिश्रा ने 2013-14 के रणजी ट्रॉफी सत्र में डेब्यू किया और राजस्थान के खिलाफ अपने दूसरे ही मैच में 59 रन देकर 7 विकेट चटकाए। उन्होंने अपने पहले सत्र में 19.77 की औसत से 27 विकेट लिए। वो एक तेज गेंदबाज हैं और आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा रह चुके हैं।
इसे भी पढ़ें: एक फरारी, दूसरा कबाड़ी! भारत-पाकिस्तान के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जमीन आसमान का अंतर, लिस्ट 'औकात' का पता चल जाएगा
Advertisement
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 22 April 2025 at 14:16 IST