अपडेटेड 23 February 2026 at 23:19 IST

T20 World Cup 2026: वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रन से रौंदा, शिमरन हेटमायर चमके, टीम इंडिया की मुसीबत बढ़ी

Zimbabwe vs West Indies: वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच सुपर-8 का चौथा मुकाबला खेला गया। इस मैच को वेस्टइंडीज ने आसानी से 107 रन से जीत लिया है। जीत के साथ वेस्टइंडीज अंकतालिका में टॉप पर पहुंच गया है।

Follow : Google News Icon  
Zimbabwe vs West Indies Super 8 T20 World Cup 2026
वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रन से रौंदा, शिमरन हेटमायर चमके | Image: X

Zimbabwe vs West Indies: सोमवार, 23 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 के चौथे मुकाबले में वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मैच खेला गया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम 10 विकेट के नुकसान पर 17.5 ओवर में महज 147 रन ही बना पाई और वेस्टइंडीज ने इस मैच को आसानी से 107 रन से जीत लिया। इस जीत के साथ वेस्टइंडीज सुपर 8 अंकतालिका में टॉप पर पहुंच गया है और भारत तीसरे पायदान पर खिसक गया है। इस मैच में शिमरन हेटमायर ने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की जमकर खबर ली और ताबड़तोड़ 85 रन की पारी खेली।

शिमरन हेटमायर ने खेली ताबड़तोड़ पारी

इस मैच में शिमरन हेटमायर ने गर्दा उड़ा दिया। उन्होंने महज 34 गेंदों में ताबड़तोड़ 85 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और सात लंबे-लंबे छक्के लगाए। हेटमायर ने 250 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। वहीं, रोवमैन पॉवेल ने भी 59 रन की शानदार पारी खेली। 

जिम्बाब्वे 147 रन पर सिमटी

टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसी धाकड़ टीम को हराने के बाद जिम्बाब्वे का हौसला एकदम बुलंद था, लेकिन सुपर 8 में जिम्बाब्वे को वेस्टइंडीज से करारी हार का सामना करना पड़ा है। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की 17.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 147 रन ही बना पाई।

Advertisement

टीम इंडिया तीसरे पायदान पर खिसकी

वेस्टइंडीज के इस शानदार जीत के बाद भारत को तगड़ा झटका लगा। दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद दूसरे पायदान पर था, लेकिन वेस्टइंडीज के जीतते ही भारत सुपर 8 अंकतालिका पर तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। वहीं, इस शानदार जीत के बाद वेस्टइंडीज टॉप पर पहुंच गया है और दक्षिण अफ्रीका दूसरे नंबर पर मौजूद है। 

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 23 February 2026 at 22:49 IST