ZIM vs WI: वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने बरपाया कहर, जिम्बाब्वे के खिलाफ ठोके 254 रन; शिमरन हेटमायर ने उड़ाया गर्दा
Zimbabwe vs West Indies: वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच आज सुपर-8 का चौथा मुकाबला खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया है। शिमरन हेटमायर ने जमकर गेंदबाजों को धोया।
- खेल समाचार
- 2 min read

Zimbabwe vs West Indies: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 के चौथे मुकाबले में वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों को मैदान के चारों ओर दौड़ा-दौड़कर मारा है।
इस मैच में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया है। इस मैच में शिमरन हेटमायर ने महज 34 गेंदों में ताबड़तोड़ 85 रन बनाए।
शिमरन हेटमायर ने उड़ाया गर्दा
वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शिमरन हेटमायर ने इस मैच में गर्दा उड़ा दिया। उन्होंने महज 34 गेंदों में ताबड़तोड़ 85 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और 7 लंबे-लंबे छक्के लगाए। हेटमायर ने 250 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। वहीं, रोवमैन पॉवेल ने भी ताबड़तोड़ 59 रन की पारी खेली।
254 रन का दिया टारगेट
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया है। अब अगर जिम्बाब्वे को यह मैच जितना है, तो उसे 255 रन बनाने होंगे। जिम्बाब्वे के लिए यह लक्ष्य हासिल करना आसान नहीं होगा।
Advertisement
(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)