T20 World Cup: वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा उल्टफेर, ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट से बाहर, जिम्बाब्वे की सुपर-8 में एंट्री; कहां हुआ खेला?

Zimbabwe Super 8 T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप के 32वे मैच में आयरलैंड का सामना जिम्बाब्वे के बीच से होना था। यह मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। मैच रद्द होते ही जिम्बाब्वे की टीम को सुपर 8 में एंट्री मिल गई है और ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है।

Follow : Google News Icon  
zimbabwe qualifies first time super 8 in t20 world cup 2026 australia out
ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया | Image: Social media

 Zimbabwe Super 8 T20 World Cup: मंगलवार, 17 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप के 32वां मैच में आयरलैंड का सामना जिम्बाब्वे के बीच से होना था, लेकिन बारिश के चलते यह मैच रद्द हो गया। इस नतीजे के बाद टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे की टीम सुपर 8 में पहुंच गई है और ऑस्ट्रेलियाई टीम सुपर 8 की रेस से बाहर हो गई है। 

ऑस्ट्रेलिया के साथ आयरलैंड को भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होना पड़ा है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया का एक मैच बचा हुआ है, लेकिन अगर उस मैच में ऑस्ट्रेलिया जीतता भी है, तो उसके पास सिर्फ 4 अंक ही होंगे। सुपर 8 में पहुंचते ही जिम्बाब्वे की टीम को सीधे-सीधे टी20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए एंट्री भी मिल गई।
 

टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुआ ऑस्ट्रेलिया

टी20 वर्ल्ड कप में 32वां मैच में आयरलैंड का सामना जिम्बाब्वे के बीच से होना था। अगर इस मैच में जिम्बाब्वे हार जाता, तो ऑस्ट्रेलिया सुपर 8 में पहुंच जाता, लेकिन आयरलैंड बनाम जिम्बाब्वे का मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया, जिसके चलते जिम्बाब्वे की टीम 5 पॉइंट्स के साथ  सुपर 8 में पहुंच गई और ऑस्ट्रेलिया की टीम बाहर हो गई। फिलहाल, ऑस्ट्रेलिया 2 पॉइंट्स के साथ चौथे नंबर पर मौजूद है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया का एक मैच बचा हुआ है, लेकिन अगर उस मैच में ऑस्ट्रेलिया जीतता भी है, तो उसके पास सिर्फ 4 अंक ही होंगे।

ग्रुप B से श्रीलंका और जिम्बाब्वे सुपर 8 में

टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप B से अब श्रीलंका और जिम्बाब्वे की टीम सुपर 8 में पहुंच गई है। इन दोनों टीमों के सुपर 8 में पहुंचते ही ओमान और ऑस्ट्रेलिया, दोनों सुपर 8 की रेस से बाहर हो गए हैं। इस तरह अभी तक सात टीमें सुपर 8 के लिए पक्की हो चुकी हैं। ग्रुप ए में पाकिस्तान का पेच फंसा हुआ है। हालांकि, अगर पाकिस्तान बुधवार को नामीबिया को हराता है तो उसे भी सुपर 8 में एंट्री मिल जाएगी।

Advertisement
Published By :
Sujeet Kumar
पब्लिश्ड