T20 World Cup: जिम्बाब्वे ने पॉइंट्स टेबल में मचाई हलचल, मुजरबानी की स्पीड से घुटने पर आ गई ऑस्ट्रेलियाई टीम; 19 साल का सूखा खत्म
T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच खेला गया। इस मैच में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया है। इससे पहले जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 2007 टी20 वर्ल्ड कप मात दी थी।
- खेल समाचार
- 2 min read

T20 Wolrd Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार, 13 फरवरी को बड़ा उलटफेर देखने को मिला। श्रीलंका के कोलंबो में खेले गए मैच में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर एक नया इतिहास रच दिया है। जिम्बाब्वे ने 19 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप में 23 रन से हर दिया है।
इससे पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले जिम्बाब्वे को बैटिंग करने का न्योता दिया। जिम्बाब्वे की टीम ने पहले बैटिंग करने हुए निअर्धित 20 ओवर में महज 2 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की 19.3 ओवर में ऑलआउट हो गई और 146 रन ही बना पाई।
ऑस्ट्रेलिया को 19 साल बाद टी20 में हराया
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर एक नया इतिहास रच दिया है। जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 19 साल बाद टी20 में हराया है। इन दोनों टीमों का टी20 में 7 साल बाद आमना-सामना हुआ था और जिम्बाब्वे ने 23 रन से मैच को जीत लिया। इन दोनों टीमों के बीच अभी तक 4 बार आमना-सामना हुआ है और दोनों को 2-2 मैच में जीत मिली है।
रेनशॉ ने ठोके ताबड़तोड़ 65 रन
पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे के सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट बनाद 64 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके की मदद से 56 गेंदों में 64 रन बनाए। इसके अलावा, तदिवानाशे मारुमानी ने 21 गेंद पर 35 और रयान बर्ल ने 30 गेंद पर 35 रन बनाए। इसके अलावा, कप्तान कप्तान सिंकदर रजा ने 13 गेंद पर 25 रन बनाए।
Advertisement
औसट्रेलियाई बल्लेबाज हुए फेल
जिम्बाब्वे के 170 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 19.3 ओवर में महज 146 रन ही बना पाई और पूरी टीम आउट हो गई। मैच में जोश इंग्लिस 8, कैमरन ग्रीन और टिम डेविड बगैर खाता खोले ही आउट हो गए। हालांकि, रेनशॉ ने 44 गेंद पर 65 रन बनाए पर टीम को जीत न दिला सकें।