IPL 2026: IPL से पहले भारतीय स्टार प्लेयर ने छोड़ी शराब, फिटनेस पर देंगे ध्यान, बताया क्या है पूरा प्लान

Yuzvendra Chahal: टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने आईपीएल 2026 से पहले बड़ा खुलासा किया है। 35 साल के क्रिकेटर ने फिटनेस सुधारने के लिए और बेहतरीन लाइफस्टाइल के लिए शराब छोड़ दी है।

Follow : Google News Icon  
yuzvendra chahal quits alcohol
IPL से पहले युजवेंद्र चहल ने किया बड़ा खुलासा | Image: Social media

Yuzvendra Chahal: भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने खुलासा किया है कि उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 से पहले फिटनेस और अच्छे प्रदर्शन पर नए सिरे से ध्यान केंद्रित करने के तहत शराब पीना छोड़ दिया है। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक एबी डी विलियर्स के यूट्यूब चैनल एबी डी विलियर्स 360 पर बातचीत करते हुए, चहल ने आईपीएल के पिछले सीजन में लगी चोटों पर भी चर्चा की। आपको बता दें कि IPL का आगाज 28 मार्च से हो रहा है और इस सीजन युजवेंद्र चहल पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।

मैंने शराब पीना छोड़ दिया है-युजवेंद्र चहल

समाचार एजेंसी ANI ने ईएसपीएनक्रिकइंफो का हवाला देते हुए कहा कि युजवेंद्र चहल यह बोला 'केकेआर (KKR) के खिलाफ मैच के बाद मेरी कूल्हे की हड्डी टूट गई, और टूर्नामेंट में आगे चलकर मेरी उंगली के जोड़ में भी फ्रैक्चर हो गया। इसलिए सेमीफाइनल (क्वालिफायर) और फाइनल में मैं अपनी सही लेग-स्पिन गेंदबाजी नहीं कर पाया, लेकिन इस साल मैं अपने शरीर का ख्याल रखना चाहता था और आपके लिए एक अच्छी खबर है, मैंने शराब पीना छोड़ दिया है। छह महीने से ज्यादा हो गए हैं।'

टीम के लिए अपना 150% देना चाहता हूं

युजवेंद्र चहल ने आगे कहा 'अब मैं और अधिक सक्रिय होना चाहता हूं और अपनी टीम के लिए अपना 150% देना चाहता हूं। एक वरिष्ठ गेंदबाज और वरिष्ठ खिलाड़ी के रूप में लोग मुझे देखेंगे और सोचेंगे कि इस लड़के से हमें कुछ सीखना चाहिए।' इस बीच चहल ने दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) में रिकी पोंटिंग और श्रेयस अय्यर के नेतृत्व और मिलनसारिता की भी प्रशंसा की और टीम के भीतर सौहार्द और भूमिकाओं में पर प्रकाश भी डाला।

पंजाब किंग्स का मैच कब से?

2025 की उपविजेता पंजाब किंग्स 31 मार्च को न्यू चंडीगढ़ में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ अपने सीजन की शुरुआत करेगी। चहल ने पिछले साल पंजाब किंग्स के लिए उन्होंने 14 मैचों में 16 विकेट लिए थे।

Advertisement

IPL 2026 के लिए पंजाब किंग्स की टीम

अर्शदीप सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरनूर पन्नू, हरप्रीत बराड़, लॉकी फर्ग्यूसन, मार्को जॉनसन, मार्कस स्टोइनिस, मिच ओवेन, मुशीर खान, नेहल वढेरा, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, पायला अविनाश, शशांक सिंह, श्रेयस अय्यर, सूर्यांश शेडगे, विष्णु विनोद, विशक विजयकुमार, जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कूपर कोनोली, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद, बेन द्वारशुइस।

ये भी पढ़ें: IPL 2026: क्या MS Dhoni छोड़ रहे हैं अपना लकी जर्सी नंबर 7? IPL से पहले वायरल पोस्ट ने मचाया गदर

 

Advertisement
Published By :
Sujeet Kumar
पब्लिश्ड