अपने हाथों से खिलाया केक, गले मिले और फिर... युवराज सिंह ने पिता योगराज सिंह का ऐसे मनाय बर्थडे, इमोशनल VIDEO VIRAL
टीम इंडिया के पूर्व धाकड़ खिलाड़ी युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह बीते 25 मार्च को 68 साल के हो गए हैं। पिता के जन्मदिन पर युवराज ने अपने हाथों से केक खिलाया और फिर गले लगे। दोनों का इमोशनल वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
- खेल समाचार
- 2 min read

Yuvraj Singh Celebrate Father 68th Birthday: टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी और स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह हाल ही में 68 साल के हो गए। उन्होंने 25 मार्च को अपना 68वां जन्मदिन अपने बेटे युवराज सिंह के साथ मनाया।
योगराज सिंह का जन्मदिन तब और भी अधिक स्पेशल हो गया जब युवराज सिंह अचानक से पिता का जन्मदिन मनाने के लिए उनके पास पहुंच गए। युवराज अपने पिता के इस स्पेशल डे पर उनके साथ मौजूद रहें। इस स्पेशल दिन पर युवराज अपने पिता के साथ केक काटा और फिर उन्होंने अपने हाथों से केक भी खिलाया। अब युवराज सिंह द्वारा अपने पिता से मिलने का इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
युवराज सिंह ने पिता का 68वां जन्मदिन मनाया
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवराज सिंह अपने पिता का जन्मदिन मनाने उनके पास पहुंचते हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि युवराज सबसे पहले अपने पिता के गले लगते हैं। इसके बाद दोनों मिलकर केक काटते हैं। पिता द्वारा केक काटने के बाद युवराज केक में से उठाकर सबसे पहले अपने पिता को खिलाते हैं। इस बीच योगराज सिंह ने अपने पोते यानी युवराज सिंह के बेटे से भी फोन पर बात की। पिता और बेटे का यह इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
युवराज सिंह का इंटरनेशनल करियर
युवराज सिंह ने भारत के लिए 40 टेस्ट, 304 वनडे और 58 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। टेस्ट में उन्होंने तीन शतक और 11 अर्धशतक के दम पर 1,900 रन बनाए। वनडे में युवराज ने 14 शतक और 52 अर्धशतक के साथ कुल 8,701 रन बनाए हैं और टी20 में आठ अर्धशतक के साथ कुल 1,177 रन ठोके हैं।
Advertisement
पिता भी रहे हैं इंटरनेशनल खिलाड़ी
युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह भी भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट चुके हैं। उन्होंने 1980 से 1981 तक टीम इंडिया के लिए 6 वनडे और एकमात्र टेस्ट मैच खेला है। फिलहाल, युवराज के पिता बच्चों को क्रिकेट भी सीखते हैं।
ये भी पढ़ें: Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में होगी एंट्री? IPL से पहले ये बड़ी अड़चन हुई दूर