अपडेटेड 22 February 2024 at 12:37 IST

Yashasvi Jaiswal: कभी टेंट में कटती थी रात, अब खरीदा आलीशान मकान, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

Yashasvi Jaiswal: इंग्लैंड के खिलाफ मैदान पर आग उगलने वाले यशस्वी जायसवाल ने मुंबई में एक आलीशान घर खरीदा है जिसकी कीमत करोड़ों में है।

Follow : Google News Icon  
Yashasvi Jaiswal
यशस्वी जायसवाल | Image: instagram

Yashasvi Jaiswal: टीम इंडिया के युवा स्टार यशस्वी जायसवाल ने अपने टैलेंट के दम पर आज काफी कुछ हासिल कर लिया है। यूपी के क्रिकेटर इंग्लैंड के खिलाफ तो मैदान पर आग उगल ही रहे हैं, साथ ही साथ पर्सनल लाइफ में भी उन्होंने एक बड़ा कदम उठाया है। खबरों की माने तो यशस्वी ने मुंबई में अपने लिए एक आलीशान घर खरीदा है जिसकी कीमत करोड़ों में है।

यशस्वी जायसवाल के स्ट्रगल की कहानी तो सबने सुनी है। कैसे वह क्रिकेटर बनने का सपना लेकर मुंबई आए थे और यहां गोलगप्पे बेचने पर मजबूर हुए। कभी टेंट में रहकर जिंदगी गुजारने वाले युवा खिलाड़ी ने आज करोड़ों रुपए का घर खरीद लिया है। और सबको बता दिया है कि जज्बा मजबूत हो तो इंसान कहां से कहां नहीं पहुंच सकता।

यशस्वी जायसवाल ने खरीदा सपनों का आशियाना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टैलेंटिड और यंग क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल ने एक्स बीकेसी में करीब 5.4 करोड़ रुपए का अपार्टमेंट खरीदा है जो 1,100 वर्ग फुट का बताया जा रहा है। लीज फोरास द्वारा एक्सेस किए गए डॉक्यूमेंट की माने तो ये आलीशान अपार्टमेंट बांद्रा (पूर्व) में एक बिल्डिंग के विंग 3 में स्थित है जिसका रजिस्ट्रेशन 7 जनवरी को किया गया था। 

डील को लेकर ये जानकारी भी सामने आ रही है कि इसकी लागत 48,499 रुपए प्रति वर्ग फुट है। फिलहाल अपार्टमेंट अंडर कंस्ट्रक्शन है लेकिन काम पूरा होने के बाद क्रिकेटर को इसी साल हैंडओवर कर दिया जाएगा। बता दें कि यशस्वी जायसवाल ने इससे पहले ठाणे में 5 BHK का फ्लैट खरीदा था। यशस्वी का ये अपार्टमेंट प्रोजेक्ट अडानी रियल्टी के पास है और टेन बीकेसी रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट है।

Advertisement

गोलगप्पे बेचकर बने इंटरनेशनल क्रिकेटर

यशस्वी जायसवाल ने हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच हुए टेस्ट मैच में डबल सेंचुरी जड़कर सबको अपना दीवाना बना दिया है। यूपी के भदोही में जन्मे यशस्वी बचपन से क्रिकेटर बनना चाहते थे और 12 साल की उम्र में मुंबई चले गए। उन्होंने डेयरी में काम किया, गोलगप्पे बेचे, टेंट में रात भी गुजारी लेकिन क्रिकेटर बनने का सपना कभी नहीं छोड़ा। 

अब वह लगातार दो टेस्ट में डबल सेंचुरी बनाने वाले भारत के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। ऐसा करने के बाद वह विनोद कांबली और विराट कोहली के बराबर आ गए। इसके अलावा, उन्होंने टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पाकिस्तानी खिलाड़ी वसीम अकरम की बराबरी कर ली। 

Advertisement

ये भी पढ़ेंः Akaay Kohli: क्या लंदन में जन्मे विराट-अनुष्का के बेटे बन गए ब्रिटिश नागरिक? क्या कहते हैं नियम
 

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 22 February 2024 at 12:33 IST